Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शाहरुख खान के ‘मन्नत’ पहुंचे सऊदी मंत्री, Salman Khan, Akshay Kumar और Saif Ali Khan भी पहुंचे, वजह बड़ी है

हाल में ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बंगले मन्नत (Shah Rukh Khan Home Mannat) पर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। सैफ अली खान (Saif Ali Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सलमान खान (Salman Khan) से लेकर तमाम हस्तियों ने शाहरुख खान के घर शिरकत की। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ कि बॉलिवुड के टॉप सुपरस्टार पठान (Pathaan) अभिनेता शाहरुख खान के घर पहुंचे। तो इसकी वजह है सऊदी अरब रेड सी फिल्म फेस्टिवल के चेयरमैन मोहम्मद अल टर्की और कई मेहमान भारत आए और इनका स्वागत शाहरुख खान ने मन्नत में किया। इसी मुलाकात के चलते सलमान खान और अक्षय कुमार भी शाहरुख खान के घर पहुंचे।

सोशल मीडिया पर संस्कृति मंत्री और अल-उलास के शाही आयोग के गवर्नर बदर बिन फरहान अलसौद ने तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह शाहरुख खान, सैफ अली खान, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ वह मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में अक्षय कुमार और सलमान खान एक साथ दिख रहे हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बॉलिवुड के सुपरस्टार्स सैफ, शाहरुख, अक्षय और सलमान खान से मुलाकात की। फिल्म दुनिया के बारे में बातचीत करने और संस्कृति को जानने का मौका मिला।’


हाल में ही शाहरुख खान पठान की शूटिंग का स्पेन शेड्यूल पूरा करके भारत लौटे हैं। वह स्पेन के बाद दुबई के मॉल में भी नजर आए थे। स्पेन में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने पठान की शूटिंग की। पठान को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के लीड रोल में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। पठान अगले साल रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज हो रही है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.