Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Bollywood Actress: क्या पहचान गए आप इस एक्ट्रेस को, इंस्टाग्राम पर बिकिनी में धूम मचा रही ये तस्वीरें

Mrunal Thakur: बॉलीवुड से दूरी बनाकर साउथ पहुंचने के बाद एक्टेस मृणाल ठाकुर नए सिरे से अपनी इमेज बनाने की तैयारी हैं. पिछले साल साउथ में उन्होंने सीता रामम अपनी शुरुआत की. उन्होंने फिल्म में एक घरेलू महिला की भूमिका निभाई और पूरी तरह से साड़ी में लिपटी हुई नजर आईं. लेकिन अब अचानक बिकिनी में अपनी तस्वीरें पोस्ट करके उन्होंने सनसनी फैला दी है. मृणाल सोशल मीडिया पर अक्सर ग्लैमर बिखेरती हैं और अब अपनी नवीनतम बिकिनी तस्वीरों के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया है. मृणाल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई नई तस्वीरों में वह ब्लू बिकिनी में लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. ये तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

रिलीज को तैयार फिल्में
इस बीच खबरें हैं कि 2023 के आने वाले महीने मृणाल के लिए खास होने जा रही हैं. साउथ और बॉलीवुड में उनकी फिल्में एक के बाद एक आएंगी. साउथ में मृणाल जहां सुपरस्टार नानी की फिल्म में दिखेंगी, वहीं बॉलीवुड उनकी पांच फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं. यह अगल बात है कि हाल में रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सेल्फी में कैमियो रोल नोटिस नहीं हो पाया. इसकी वजह यह थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही. इस साल मृणाल बॉलीवुड की पिप्पा, पूजा मेरी जान, गुमराह, आंख मिचौली तथा लस्ट स्टोरीज 2 में दिखाई देंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

थ्रिलर से वार ड्रामा तक
गुमराह में मृणाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी. यह 2019 की तमिल फिल्म थंडम का रीमेक है. वहीं थ्रिलर पूजा मेरी जान, पूजा नाम की ऐसी लड़की के बारे में है जिसका एक अज्ञात व्यक्ति पीछा करता है. फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी, विक्रम सिंह चौहान और विजय राज भी हैं. आंख मिचौली मृणाल की कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्देशक उमेश शुक्ला हैं. पिप्पा में मृणाल ठाकुर ईशान खट्टर के साथ हैं. यह फिल्म वार ड्रामा है. चर्चाएं यह भी है कि निर्माता इस फिल्म को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज कर सकते हैं. मृणाल ठाकुर करण जौहर के प्रोडक्शन की ओटीटी फिल्म लस्ट स्टोरीज के सीक्वल में भी नजर आएंगी. इस एंथ्रोलॉजी फिल्म में चार कहानियां होंगी, जिसे अलग अलग निर्देशक निर्देशित करेंगे. मृणाल ठाकुर, आर बाल्की द्वारा निर्देशित फिल्म में होंगी, जिसमें उनके साथ अंगद बेदी और नीना गुप्ता की मुख्य भूमिकाएं हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.