Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

किसके लिए दुल्हन की तरह सजी हैं मलाइका अरोड़ा? क्या होने वाली है शादी, जानें क्या है पूरी सच्चाई

Malaika Arora Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में उनके पैरों में चोट के निशान देखे गए थे जिसके बाद लोगों ने उनके बारे बारे में तरह की बातें की थी थी। हालांकि मलाइका के फैंस चोट के निशान देखकर थोड़ा परेशान भी हो गए थे। वहीं अब मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जलबा बिखेरा है। चोट लगने के बावजूद मलाइका अरोड़ा के मराठी लुक में लोगों का दिल जीत लिया है।

दुल्हन की तरह सजी मलाइका अरोड़ा
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं और इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं। फिलहाल मलाइका ने अपने मराठी लुक से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है।

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा ने दिखाया मराठी लुक
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका मराठी लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- पारंपरिक ते अधिक सुंदर। वीडियो में मलाइका बड़ी चाह से खुद का शृंगार करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पैरों में पायल से लेकर बालों में गजरा तक लगा रखा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो छाया हुआ है। लोग मलाइका के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहा है।

 

मलाइका के पैर पर लगी गंभीर चोट
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपना 48वां जन्मदिन मनाया है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में मलाइका के दाहिनी पैर की थाई पर काला सा निशान साफ नजर रहा है, जो यकीनन तौर पर किसी की चोट का ही निशान है। इतना ही नहीं वीडियो में मलाइका इस निशान को पैपराजी से छुपाती हुई भी नजर आ रही हैं।

मलाइका अरोड़ा के फैंस हुए परेशान
मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस की चिंता बढ़ गई है। हालांकि इस मामले में मलाइका की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है और न ही उन्होंने इस बारे में कुछ कहा है। किसी को नहीं पता कि मलाइका अरोड़ा के पैर पर नजर आने वाला ये काला निशान चोट की वजह से बना है या फिर इसके पीछे की वजह कुछ और है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.