Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

500 रुपये के लिए शाहिद-करीना की हुई थी प्राइवेट तस्वीर लीक, एक्टर का ऐसे छलका था दर्द

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ जोड़ियां ऐसी है जो कि भले ही जुड़ नहीं पाई लेकिन इसके बावजूद खूब चर्चा में रहती हैं। उन्हें में से एक जोड़ी थी शाहिद कपूर और करीना कपूर की। शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू करने के कुछ वक्त के बाद ही करीना कपूर को डेट करना शुरू किया। फ़िल्म जब वी मेट में दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई। बाद में दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे और बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल बन गए थे। लेकिन कुछ वक्त के बाद में दोनों का एक प्राइवेट फोटो लीक हो गया। जिसके चलते दोनों काफी हैरान हो गए और विवाद भी देखने को मिला।

चंद पैसों के लिए शाहिद और करीना की कर दी थी प्राइवेट तस्वीर लीक

यह पूरा मामला साल 2004 का है। जब एक नाइट क्लब में शाहिद कपूर और करीना कपूर के प्राइवेट मूवमेंट को किसी ने कमरे में कैद किया तो उसके बाद में यह तस्वीर लीक हो गई थी। खबरों के अनुसार दोनों की किस करते हुए तस्वीर अखबारों तक में छाप दी गई थी। जिसके चलते काफी ज्यादा विवाद हुआ। करीना कपूर और शाहिद कपूर को भी काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। लेकिन किसी ने यह हरकत सिर्फ ₹500 के लिए की।

शाहिद कपूर ने किया बड़ा खुलासा

दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान उस वक्त की बातों को याद करते हुए कहा कि उस समय उन्हें ऐसा लगता था कि उनका करियर बर्बाद हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि मैं तो सिर्फ 24 साल का था और मुझे ऐसा लगा कि मेरी प्राइवेसी पर हमला कर दिया गया है। मैं इस पर कुछ कर नहीं सकता था। मुझे ऐसा लगने लगा कि यह क्या हो गया और ये क्या हो रहा है। जाहिर सी बात है यह सब आपको काफी ज्यादा प्रभावित करता है। खासकर ऐसी उम्र में जब आप ठीक से अपनी फिलिंग्स तक को नहीं जानते हो।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.