Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

12 साल की TIKTOK स्टार और एक्ट्रेस संग 45 साल के मीका को रोमांस करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर म’चा ब’वा’ल

सोशल मीडिया सेंसशन रीवा अरोड़ा (टीन इंफ्लूएंसर-एक्ट्रेस) के स्टार्स संग डांसिंग वीडियो तो खूब देखे होंगे. अपने से उम्र में बड़े स्टार्स संग रीवा के डांस या रोमांस करते हुए रील्स वीडियो वायरल हैं. रीवा का करण कुंद्रा और सिंगर मीका सिंह के साथ रोमांस करते हुए वीडियो सामने आया. बस फिर क्या था, 12 साल की बच्ची संग रोमांस करने पर स्टार्स को ट्रोल किया जा रहा है. रीवा के पेरेंट्स की भी आलोचना हो रही है.

12 साल की एक्टर संग मीका का डांस
रीवा का पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे मीका सिंह संग डांस कर रही हैं. मीका का 12 साल की रीवा संग रोमांटिकली डांस करना लोगों को अच्छा नहीं लगा. यूजर्स का कहना है अपनी बेटी की उम्र के समान लड़की संग ऐसे डांस करना गलत है. आज मीका की बेटी होती तो रीवा की उम्र की होती. 45 साल के मीका को लोग खरी खोटी सुना रहे हैं. रीवा के पेरेंट्स भी निशाने पर हैं जो रीवा को इस तरह के प्रोजेक्ट्स करने से रोकते नहीं हैं, उल्टा एक्ट्रेस को बढ़ावा देते हैं.

ट्रोल हो रहे मीका सिंह
शख्स ने लिखा- क्या ये सचमुच 12 साल की है? यकीन नहीं हो रहा ये सब हो रहा है. दूसरे ने लिखा- रीवा के पेरेंट्स के साथ क्या गलत है. वो क्या कर रहे हैं?  ट्रोलर ने लिखा- 12 साल की बच्ची…सोसायटी में ये क्या हो रहा है. यूजर्स रीवा के पेरेंट्स को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं. रीवा का करण कुंद्रा संग रील वीडियो भी सामने आया था. अपने से 26 साल बड़े करण कुंद्रा संग यूं रीवा का रोमांस करना लोगों को रास नहीं आया. सबसे शॉकिंग रीवा का वो वीडियो है जब वे 11  साल की थीं. तब उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्हें अब्यूज किया जा रहा था. बेड पर शख्स ने चेन से रीवा को बांधा है.

कौन हैं रीवा अरोड़ा?
रीवा चाइल्ड एक्टर हैं. 2019 में आई फिल्म उरी याद है, इस मूवी में रीवा का रोते हुए एक सीन था. रीवा जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में यंग गुंजन बनी थीं. अपनी मेहनत के बलबूते रीवा आज शोबिज इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो गई हैं. रीवा के इंस्टा पर 8.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वे कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई हैं. रीवा स्टाइल आइकन हैं. रियल लाइफ में रीवा बेहद ग्लैमरस हैं.

आज जिस तरह रीवा को उनकी उम्र से ज्यादा के रोल्स करने पर ट्रोल किया जा रहा है, वैसा ही सालों पहले हंसिका मोटवानी के साथ भी हुआ था जब वे चाइल्ड एक्टर थीं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.