Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

पापा सुनील शेट्टी के सामने अथिया ने पहने ऐसे कपड़े, लोगों ने लगाई क्लास, बोले- बाप के सामने ही..बेटी को शर्म..

Athiya Shetty Trolled: मुंबई में हाल ही में जियो वर्ल्ड प्लाजा की शुरुआत हुई है। इसकी ओपनिंग के खास मौके पर एक ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए थे जिसमें करीना कपूर, सलमान खान, कैटरीना कैफ, राजकुमार राव, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और मलाइका अरोड़ा जैसे नाम शामिल हैं। वहीं जियो वर्ल्ड प्लाजा के ओपनिंग इवेंट में एक्टर सुनील शेट्टी भी अपनी बेटी अथिया शेट्टी के साथ पहुंचे थे। हालांकि इस इवेंट में अथिया शेट्टी की ड्रेस का जमकर मजाक उड़ाया गया है।

पापा सुनील शेट्टी और अथिया का वीडियो वायरल
इस इवेंट में सुनील शेट्टी ब्लू कलर के कोट पैंट में नजर आए थे। वहीं उनकी बेटी अथिया शेट्टी के आउटफिट को देखकर लोगों की आंखें खुली रह गई थीं। अथिया के ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अथिया और उनके पापा सुनील शेट्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Athiya Shetty

ड्रेसिंग सेंस पर ट्रोल हुईं अथिया शेट्टी
अथिया शेट्टी इस खास इवेंट में ब्लैक ब्रालेट और पैंट सेट पहनकर पहुंची थीं। अथिया को पिता सुनील शेट्टी के साथ रिवीलिंग ड्रेस में पोज देता देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि उन्हें अपने पिता के साथ इस तरह का आउटफिट पहनकर नहीं आना चाहिए था। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

 

लोगों ने लगाई अथिया शेट्टी की क्लास
एक सोशल मीडिया यूजर ने सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- बाप के सामने ऐसे कपड़े पहनने में शर्म भी नहीं आती बेटी को। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- पापा शर्मिंदा हो रहे हैं ये तो साफ दिख रहा है। इसके अलावा एक शख्स ने लिखा है- कम से कम पापा के सामने तो अच्छे कपड़े पहनना चाहिए।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.