Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘खुद की इज्जत तो बची नहीं अब बहन की भी…’, उर्फी की वजह से सरेआम शर्मसार हुई उनकी बहन

Urfi Javed Video: उर्फी जावेद इस वक्त इंडिया की टॉप सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं हुई हैं। उनका हर दिन कोई न कोई नया कारनामा देखने को मिलता रहता है। ऐसे में उर्फी हर दिन लोगों को अपना नया और अनोखा फैशन सेंस दिखाती रहती हैं। वो कब किस चीज से अपने लिया ड्रेस बना लें ये किसी को पता नहीं। कई बार तो उर्फी कैमरे के सामने टॉपलेस भी हो चुकी हैं। लेकिन इसी बीच उर्फी ने मीडिया के सामने ही अपनी बहन के साथ ऐसी हरकत कर दी कि लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उनका वीडियो ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिर से उर्फी ने की बोल्डनेस की सारी हदें पार
उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में हमेशा ही तरह ही उर्फी अपने फैशन का जलवा बिखेरती दिख रही हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी छोटी बहन डॉली जावेद भी हैं। लुक की बात करें तो उर्फी ने ब्लैक कलर का आउफिट कैरी किया है, जिसमें एक सीधा और एक उल्टा दिल के शेप का कट नजर आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को स्टाइल देने के लिए हाई बन बनाया है। साथ ही उर्फी ने इस ड्रेस के साथ हाई हील्स कैरी की है।

उर्फी ने मीडिया के सामने ही बहन को किया शर्मसार
उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद के लुक की बात करें तो उन्होंने कोट पैंट के साथ अंदर बेल्ट स्टाइल ब्रालेट पहना है। साथ ही डॉली ने अपने बालों को ओपन रखा है। लेकिन इसी दौरान उर्फी की एक हरकत पर उनकी बहन को भरे इवेंट में सबके सामने शर्मसार होना पड़ा। दरअसल, डॉली आराम से पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं कि तभी उर्फी ने अपनी बहन का कोट फ्रंट से खींच दिया। इसकी वजह से वह ऊप्स मोमेंट का शिकार भी हो गईं। डॉली को उर्फी की इस हरकत का जरा भी अंदाजा नहीं था। ये बाद उनके फेस एक्सप्रेशन से साफ पता चल रहा है।

लोगों ने जमकर सुनाई खरी खोटी
उर्फी जावेद का ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें कमेंट कर खरीखोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘खुद की तो इज्जत बची नहीं अब बहन की भी…’। एक दूसरा लिखता है, ‘खुद के कपड़े तो पूरी तरह से उतार दिए अब बहन को भी अपने जैसा बनाना चाहती हैं।’ एक ने तो यहां तक कहा, ‘उसे अपने जैसा न बनाओ।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.