Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

किंग खान की बेटी सुहाना खान ने 45.05 लाख की ड्रेस में फ्लॉन्ट की अपनी बॉडी, देखकर दीवाने हुए फैंस

Suhana Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हमेशा ही अपने स्टाइल, अपने शानदार फैशनसेंस और अपनी फिटनेस से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं। इस बार सुहाना खान ने लाखों की शानदार ड्रेस पहनकर बोल्डनेस की सारी हदे पार करते हुए अपनी बॉडी फ्लॉन्ट की है। सोशल मीडिया पर सुहाना की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

लाखों की ड्रेस में सुहाना का खास अंदाज-

शाहरुख खान की बेटी पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं और हमेशा ही सुर्खियों में रहना उसकी पहली पसंद है। सुहाना खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर बिना कैप्शन के अपनी कुछ खास तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जिनमें उनका लुक ही चर्चा का विषय बना हुआ था। इस तस्वीरों में सुहाना बेहद प्यारी लग रही हैं।

इन तस्वीरों में सुहाना ने ब्लैक कलर के कोर्सेट टॉप और थाई-हाई स्कर्ट में अपने किरदार ‘वेरोनिका लॉज’ की झलक दिखाते हुए देखा गया। तस्वीरों में सुहाना ने पैनल्ड कंस्ट्रक्शन और फ्रंट बस्क क्लोजर के साथ कॉर्डेड-कोर्सेट टॉप पहना हुआ है। यह फेक लेदर से बना था, जिसके साथ उन्होंने एक थाई-हाई स्लिट ब्लैक पेंसिल स्कर्ट पेयर की थी।

shahrukh khan , Suhana Khan

सुहाना जिस ड्रेस में इतनी खूबसूरत लग रही हैं वह कोई ऐसी बैसी ड्रेस नहीं है। रिसर्च से पता चला है कि, सुहाना का ब्लैक लेदर कोर्सेट टॉप शानदार लेबल ‘Rhycni’ का था, जिसकी कीमत 38,000 रुपए थी। हालांकि, यह सुहाना की ब्लैक मिडी ‘रिक ओवेन्स’ स्कर्ट थी, जिसकी कीमत कीमत 44,67,533 रुपए है। इस तरह से उनके पूरे आउटफिट की कीमत 45,05,033 रुपए है।

डेब्यू को लेकर भी सुर्खियों में सुहाना खान-

किंग खान की बेटी सुहाना खान बहुत जल्द फिल्म द आर्चीज के जरिए सिनेमा जगत में कदम रखने जा रही हैं।डायरेक्टर जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ में सुहाना खान के अलावा खुशी कपूर, अगस्त नंदा सहित कई स्टार किड्स नजर आएंगे। फिल्म को लेकर सुहाना लगातार लाइमलाइट में हैं। जिंदगी न मिलेगी दोबरा, गली बॉय और दिल धड़कने दो जैसी कई फिल्मों को डायरेक्ट करने वालीं निर्देशक जोया अख्तर ने इस बार स्टार कास्ट पर दांव खेला है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.