Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

आखिर कौन हैं हर हसीना के साथ दिखने वाले ओरहान उर्फ ओरी? करण के शो में सारा-अनन्या ने किया खुलासा

Who is Orry Orhan: ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी की इन दिनों जबरदस्त चर्चा हो रही है। बीते दिनों बॉलीवुड सेलेब की पार्टी में भी वे हर एक सेबेल के साथ नजर आए थे। ऑरी पहले से भी बॉलीवुड सेलेब के बीच घूमते नजर आते हैं लेकिन कोई ये बात नहीं समझ पाता कि आखिर वे हर एक सेलिब्रिटी से इतने क्लोज कैसे हैं? कैसे ऑरी हर किसी सेलेब के साथ इतना अच्छा संबंध रखते है और सबसे अहम बात ये कि आखिरकार ऑरी हैं कौन? चलिये आपको बताते हैं ओरहान के बारे में…

हर हसीना के साथ घूमते हैं ओरी
कॉफी विद करण के 8वें एपिसोड में अनन्या पांडे और सारा अली खान नजर आए। इस दौरान दोनों ने ऑरी के बारे में बात की। वही ऑरी, जो हर एक सेलेब के साथ घूमते नजर आते हैं। जब ऑरी के बारे में बात हुई, तो एक बार फिर नेटिजन्स की उन्हें जानने की इच्छा कई गुना ज्यादा बढ़ गई।

Koffee with karan

कौन हैं ओरहान उर्फ ओरी?
बताते चलें कि ओरी का जन्म 2 अगस्त को मुंबई में हुआ था और वे बिजनेसमैन सूरज के अवत्रामणि और शहनाज अवत्रामणि के बेटे हैं। अवत्रामणिस एक अमीर परिवार है, जो शराब, होटल और रियल एस्टेट के बिजनेस में शामिल हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड हस्तियों और शक्तिशाली हस्तियों के बच्चों के साथ अमेरिका में पढ़ाई की।

क्या करते हैं ओरी?
उनके नवीनतम इंस्टाग्राम पोस्ट में खुद को एक साक्षात्कार देते हुए दिखाया गया है, जहां उन्होंने खुलासा किया है कि वह कौन हैं और हर बार मशहूर बॉलीवुड ए-लिस्टर्स के साथ कैसे पेश आते हैं। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि अपनी जिंदगी में उन्होंने वेटर का भी काम किया है। नेटिज़न्स ने उनके लिंक्डइन प्रोफ़ाइल को भी खंगाला और पाया कि वो पिछले छह वर्षों से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) में एक स्पेशल स्कीम के डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं।

करण ने सारा-अनन्या से पूछा ये सवाल
करण जौहर के शो के लेटेस्ट एपिसोड के नवीनतम एपिसोड में, जब करण जौहर ने सारा और अनन्या के BFF ओरी के बारे में पूछा। करण ने कहा कि दुनिया जानना चाहती तो तो सारा ने जवाब दिया कि वो कई चीजों में माहिर हैं और असल में बेहद मजाकिया इंसान हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.