Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Bigg Boss 17: Ankita Lokhande संग बीच शो में हो गई गड़बड़, झटपट करवाया प्रेग्नेंसी टेस्ट

Ankita Lokhande gets pregnant in Bigg Boss 17: टीवी सीरियल अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के कॉन्ट्रोवर्सियल टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ रही हैं। इस शो में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ हिस्सा लिया है। जहां टीवी सीरियल स्टार अंकिता लोखंडे अपने गेम और निजी जिंदगी में पति-पत्नी के रिश्ते के बीच झूलती दिख रही हैं। इस बीच बीते दिनों ही अदाकारा ने शो के दौरान प्रेग्नेंसी का इशारा दे दिया था। जिसके बाद रिंकू धवन ने उनकी खूब टांग खींची थी। अब हाल ही में लेटेस्ट एपिसोड में अदाकारा ने खुलासा किया कि उनका प्रेग्नेंसी टेस्ट हुआ है। 

एंटरटेनमेंट न्यूज में दिखाए गए बीते दिन के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन घर के एक कोने में बैठकर एक दूसरे पर आरोप लगाते दिखते हैं। अंकिता लोखंडे विक्की जैन पर उन्हें सपोर्ट न करने का आरोप लगाती हैं। जबकि, विक्की जैन कहते हैं कि वो उनकी नहीं सुनती। विक्की बोलते हैं कि जब भी कभी वो उनसे किसी मुद्दे पर बात करते हैं वो उन्हें न तो सुनती है और न ही समझती हैं। उल्टा कहती हैं कि तू यहां से चला जा, मुझे तेरी नहीं सुननी। तू ऐसा है तू वैसा है। इस पर अंकिता लोखंडे कहती हैं कि वो अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं। वो बीमार हैं और उन्हें मूड स्विंग्स हो रहे हैं। साथ ही वो प्रेग्नेंसी टेस्ट होने का भी खुलासा करती हैं।

अंकिता लोखंडे कहती हैं, ‘मैं अच्छा नहीं महसूस कर रही हूं। मैं अंदर से महसूस कर सकती हूं कि मैं बीमार हूं। मेरे पीरियड्स नहीं आए हैं। मैं घर जाना चाहती हूं। मैंने प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए ब्लड टेस्ट भी करवाए है। मेरे कल भी टेस्ट हुए थे और आज भी हुए हैं। उन्होंने मेरा यूरिन टेस्ट भी किया है। मेरे इमोशन्स ऊपर-नीचे जा रहे हैं। मैं किसी चीज से गुजर रही हूं और इसे मैं बयां नहीं कर पा रही हूं। मैं कंफ्यूज हूं और तुम्हें दोषी नहीं ठहरा रही।’

इस पर विक्की जैन उनसे सवाल करते हैं कि वो जब उन्हें कुछ समझा देते हैं तो सारी बातें हो जाती हैं। फिर भी वो उनसे दूर क्यों जाती हैं। वो कहते हैं कि वो उन पर चिल्लाने लगती हैं। उनकी बेइज्जती करने लगती हैं। इस पर अंकिता कहती हैं, ‘गेम को अपना सबकुछ मत दो। प्लीज कभी 15 मिनट के लिए ही सही या फिर कुछ घंटों के एक नॉर्मल पति की तरह बन जाओ। अगर मैं हार गई तो कोई बात नहीं। मैं घर चली जाउंगी। मुझे इसकी चिंता नहीं है। मैं एक इमोशनल इंसान हूं। प्रैक्टिकल नहीं।’

प्रेगनेंसी पर क्या बोलीं अंकिता
अंकिता की बात सुनकर रिंकू और जिगना को उन्हें छेड़ने का मौका मिल जाता है. अंकिता कहती हैं कि उन्हें लग रहा है जैसे उन्हें कोई प्रॉब्लम हो गई है. ऐसे में रिंकू और जिगना कहती हैं- ‘ये तो अच्छी प्रॉब्लम है.’ इसपर अंकिता शर्मा जाती हैं और कहती हैं, ‘नहीं, नहीं ऐसा कुछ नहीं है…अब इस घर में क्या ही होगा… सब बंद है यहां.’ लेकिन जिगना और रिंकू इतने में कहां मानने वाली थीं. उन्होंने आगे कहा- ‘पहले के कर्म भी तो होते हैं कुछ.’ फिर अंकिता इसपर सहमति जताते हुए कहती हैं, ‘मुझे भी वैसा ही लग रहा कुछ.’

अंकिता ने कही थी अगले साल बेबी प्लानिंग की बात
बता दें कि कुछ समय पहले अंकिता लोखंडे ने बेबी प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की थी. हाउसमेट्स को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि वे अगले साल बेबी प्लान कर सकती हैं. वहीं अब ‘बिग बॉस 17’ में उनकी बातें इस तरफ इशारा कर रही हैं कि शायद वे अनप्लैन्ड प्रेगनेंसी की गिरफ्त में आ गई हैं. हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. यह सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.