Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

फिल्म में काम करने से पहले ये स्टार्स रखते है अजीबो-गरीब शर्त, जानकर चकरा जाएगा आपका माथा

बॉलीवुड के स्टार्स हरदम चर्चा में बने रहते है, कभी वजह उनकी फिल्म होती है, तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ। बॉलीवुड स्टार्स एक फिल्म में काम करने के लिए करोड़ों रुपये लेते है, कुछ तो ऐसे ही भी जो कमाई में शेयर तक लेते है। तो कुछ बॉलीवुड स्टार्स की फीस इतनी है कि मेकर्स का पैसे देने में तेल निकल जाता है। लेकिन आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने वाले है, जो फिल्म में काम करने के लिए ज्यादा फीस तो लेते है, साथ ही साथ वो कुछ ऐसी डिमांड्स रखते है जो बेहद अजीब होती है। किसी को घुड़सवारी से डर लगता है, तो कोई कुछ और। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक का नाम शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में पहला नाम प्रियंका चोपड़ा का है। वो फिल्म साइन करने से पहले मेकर्स के सामने कुछ शर्त रखती है। जिसमें से फिल्म ‘न्यूडिटी सीन्स’ से परहेज करती है।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन

इस लिस्ट में दूसरा नाम बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन का है। वो मेकर्स के सामने कई सारी मांग रखते है, जिसे पूरा करने में वो परेशान हो जाते है। ऋतिक रोशन बेहतर जिम और पर्सनल कुक की मांग रखते है। साथ ही वो मेकर्स को बता देंते है कि फिल्म की शूटिंग तय दिन से ज्यादा हुई तो फीस ज्यादा देनी होगी।

सलमान खान

सलमान खान

सलमान खान एक समय पर बॉक्स ऑफिस पर राज किया करते थे। वो फिल्म साइन करने से पहले उनकी बस एक ही डिमांड करते हैं कि वो अपनी फिल्मों में एक्ट्रेस को किस नहीं करेंगे।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार

इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। वो मेकर्स के सामने शर्त रखते हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें रविवार को छुट्टी चाहिए। ताकि वो परिवार के साथ हफ्ते में एक दिन वक्त बिता सकें।

शाहरुख खान

शाहरुख खान

शाहरुख खान फिल्म साइन करने से पहले मेकर्स के सामने अजीब सी मांग रखते है। शाहरुख खान घुड़सवारी करने से मना कर देते है। करीना कपूर

करीना कपूर

करीना कपूर ने बॉलीवुड की कई फिल्में में किसिंग सीन्स किए है। लेकिन सैफ अली खान से शादी के बाद वो अब किसिंग सीन्स करना पसंद नहीं करती। इसके अलावा वो बॉलीवुड के ए-लिस्ट एक्टर्स के साथ ही काम करने की शर्त रखती है।

सनी लियोनी

सनी लियोनी

इस लिस्ट में लास्ट नाम सनी लियोनी का है। सनी फिल्म साइन करने से पहले मेकर्स के सामने शर्त रखती है वो फिल्म में लिप किस नहीं करेंगी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.