Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

करण जौहर ने पूछा- पिछली बार से-क्स कब किया, अनन्या पांडे तपाक से बोलीं- आज सुबह किया…

इससे पहले करण जौहर ने सारा अली खान से पूर्व ब्वॉयफ्रेंड के साथ से-क्स को लेकर सवाल किया था, जिसका सारा ने गोलमोल तरीके से जबाव दिया। उन्होंने कहा, सही जवाब है नहीं, सही जवाब है शायद। वहीं जाह्नवी कपूर ने कहा कि वो पीछे मुड़कर देखना नहीं चाहेंगी। सारा अली खान ने कार्तिक ऑर्यन को डेट करने को लेकर बात की थी। साथ ही उन्होंने इच्छा जताई थी कि वो दक्षिण भारतीय फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा को डेट करना चाहती हैं। सारा का कहना था कि वो अपने भविष्य के पति के तौर पर रणवीर सिंह को चुनना चाहेंगी, उनका शादीशुदा होना बड़ी बात नहीं।

फिल्म निर्देशक करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में इस बार तेलुगु अभिनेता विजय देवराकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे पहुँचीं, जिन्होंने से-क्स लाइफ के साथ-साथ डेटिंग पर भी बात की। शो के 7वें सीजन के चौथे एपिसोड का प्रोमो ‘डिज्नी प्लस हॉ=टस्टा=र’ ने जारी कर दिया है। बता दें कि विजय और अनन्या की साथ में फिल्म ‘Li=ger’ भी आने वाली है। करण जौहर ने इस दौरान अनन्या पांडेय को ‘चुलबुल’ कह कर सम्बोधित किया।

इस दौरान करण जौहर ने विजय देवराकोंडा से पूछा कि क्या उन्हें Cheese पसंद है? इस पर अभिनेता ने कहा कि बात किस तरफ जा रही है, इससे वो डरे हुए हैं। असल में इसका सम्बन्ध सारा अली खान और जाह्नवी कपूर वाले एपिसोड से है, जिसमें उन दोनों अभिनेत्रियों से करण जौहर ने पूछा कि आप विजय देवराकोंडा को इस तरह से पास क्यों कर रही हैं, जैसे कि वो पनीर का टुकड़ा हों। इस पर अनन्या पांडे ने कहा कि वो भी पनीर के पास उसी थाली में होना चाहेंगी।

करण जौहर ने इस दौरान अपनी एक पार्टी का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने उसमें कुछ देखा, जिस पर अनन्या पांडे घबरा कर कहने लगीं कि नहीं-नहीं, आपने कुछ नहीं देखा। करण जौहर ने पूछा कि आप में और आदित्य रॉय कपूर में क्या चल रहा है? इस पर अनन्या पांडे का जवाब इस प्रोमो में नहीं दिखाया गया है, वो चुप रहती हैं। फिर करण जौहर ने विजय देवराकोंडा से सवाल दाग किया कि आपने पिछली बार से-क्स कब किया था?

विजय देवराकोंडा कुछ जवाब देते, इससे पहले अनन्य पांडे ने कहा कि वो एक अंदाज़ा लगाना चाहती हैं। फिर उन्होंने कहा, “आज सुबह ही।” करण जौहर ने विजय देवरानकोंडा से ये भी पूछा कि क्या उन्होंने कभी थ्री-स-म किया है, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि नहीं। जब निर्देशक ने पूछा कि क्या वो थ्री-स-म करना चाहेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं। करण जौहर के इस शो से अक्सर विवादित बयान निकलते रहते हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.