Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

मुंबई की सड़कों पर पेन बेचकर अपना गुजारा करते थे जॉनी लीवर, आज बन चुके है 300 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक

हमारे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे मशहूर कॉमेडियन रहे हैं,

जिन्होंने अपने शानदार कॉमिक अंदाज से लोगो का खूब मनोरंजन किया है और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाए हैं और इन्ही कॉमेडियन में से एक है बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और कॉमेडियन जॉनी लीवर जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने बेहतरीन कॉमेडी से हर किसी का दिल जीता है और इन्होने अपने फ़िल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मो में अपने कॉमेडी का तड़का लगाया है और लोगो को खूब हंसाया है.

कभी मुंबई की सड़कों पर पेन बेचकर अपना गुजारा करते थे जॉनी लीवर, आज बन चुके है 300 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक
आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है जॉनी लीवर
जॉनी लीवर का फ़िल्मी करियर काफी ज्यादा सुपरहिट रहा है और इन्होने ज्यादातर फिल्मो में कॉमेडी रोल ही निभाया है और इन्हें इस रोल से काफी ज्यादा प्रसिद्धी हासिल हुई है और लगभग 4 दशकों से जॉनी लीवर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना योगदान दे रहे हैं और बॉलीवुड के लगभग सभी सुपरस्टार के साथ ये स्क्रीन शेयर कर चुके हैं, वहीं जॉनी लीवर ने अपने करियर में कुछ सिरियस रोल भी किए हैं, लेकिन इन्हें लोग कॉमेडियन के रूप में ही ज्यादा पसंद करते हैं.

वहीं आज जॉनी लीवर जिस मुकाम को हासिल किए हैं, उसे हासिल करना उनके लिए आसान नहीं था बल्कि जॉनी लीवर ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है और तब जाकर वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में इतनी बड़ी ऊंचाइयों को छू पाए हैं और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना पाए हैं और आज जॉनी लीवर बॉलीवुड के सबसे पोपुलर कॉमेडियन के रूप में जाने जाते हैं और आज जॉनी लीवर अपने परिवार के साथ बेहद ही आलिशान जिंदगी बिता रहे हैं.

कभी मुंबई की सड़कों पर पेन बेचकर अपना गुजारा करते थे जॉनी लीवर, आज बन चुके है 300 करोड़ की सम्पत्ति के मालिकमुंबई की सड़को पर पेन बेचकर पाला है परिवार का पेट
आज जॉनी लीवर अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री के इतने बड़े स्टार बन चुके है पर इनका बचपन काफी गरीबी में बिता है और इन्होने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है.

बता दे जॉनी लीवर का जन्म एक बेहद ही साधारण से परिवार में हुआ था और फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के पहले जॉनी लीवर अपना घर परिवार चलाने के लिए कई तरह की नौकरियां करते थे. एक समय तो ऐसा भी आया था जब इन्हें मुंबई की सड़कों पर गली-गली में पेन बेचकर अपना गुजारा करना पड़ा था.

बता दें जॉनी लीवर की शादी बेहद ही कम उम्र में सुजाता संग हो गई थी और उन दिनों जॉनी लीवर के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इस वजह से वो ‘हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड’ में ऑपरेटर की जॉब करते थे और घर खर्च में अपने पिता की मदद करते थे. वहीं घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से जॉनी लीवर ने केवल कक्षा सातवीं तक ही पढाई की और फिर वो नौकरी करने लगे ताकि उनके पिता पर ज्यादा बोझ न आए.

कभी मुंबई की सड़कों पर पेन बेचकर अपना गुजारा करते थे जॉनी लीवर, आज बन चुके है 300 करोड़ की सम्पत्ति के मालिकऐसे मिला बॉलीवुड में काम
नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम में जॉनी लीवर मुंबई की गलियों में पेन बेचने का काम भी करते थे और वही खाली समय में जॉनी लीवर लोगो को मिमिक्री कर उनका मनोरंजन भी करते थे और इनके इस हुनर को असली पहचान उनके कंपनी के एनुअल फंक्शन के दौरान मिला और इसके बाद वो बॉलीवुड में अपनी किस्मत अजमाने निकल पड़े, जहाँ उन्हें उम्मीद से कही ज्यादा सफलता हासिल हुई और आज जॉनी लीवर बॉलीवुड के एक बेहद ही मशहूर कॉमेडियन बन चुके हैं. इन्होने अपने करियर में अब तक करीब 350 फिल्मों में काम किया है और खूब नाम और शोहरत कमाए हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.