Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान खान ने संगीता बिजलानी को दिया था प्यार में धोखा, अपार्टमेंट पर पकड़े गए थे रंगे हाथ, एक्स-गर्लफ्रेंड ने खोले राज़

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) कभी अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। उनका कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रहा। संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) के साथ उनकी शादी भी होने वाली थी। अब सोमी अली ने बताया है कि आखिर क्यों ऐन मौके पर सलमान और संगीता की शादी टूट गई थी।

सोमी अली (Somy Ali) 90 के दशक में सलमान खान की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं। सलमान के लिए उन्होंने इंडस्ट्री को जॉइन किया था। करीब 8 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद सोमी ने सलमान से ब्रेकअप करके इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उन्होंने सलमान पर धोखा देने का भी आरोप लगाया था। अब उन्होंने संगीता और सलमान की शादी टूटने की वजह का खुलासा किया है।

क्यों टूटी थी सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी?

सोमी अली ने एक हालिया इंटरव्यू में दावा किया है कि संगीता बिजलानी ने सलमान खान से इसलिए शादी तोड़ी थी, क्योंकि उन्होंने सोमी और सल्लू मियां को एक साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। शुभांकर मिश्रा संग बातचीत में सोमी ने कहा-

 

शादी के कार्ड्स छप गए थे, लेकिन संगीता ने मेरे अपार्टमेंट में सलमान खान को रंगे-हाथ पकड़ लिया था। वह मेरे साथ थे। सलमान ने जो भी संगीता के साथ किया, वही मेरे साथ भी किया। इसे कर्म कहते हैं। जब मैं थोड़ा बड़ी हुईं, तब मुझे एहसास हुआ।

 

सोमी अली ने बताया कि सलमान खान के साथ उनका रिश्ता पहले तो ठीक था, लेकिन फिजिकल अब्यूज के बाद ये उनके रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गईं। सोमी ने बताया कि सलमान उन्हें कहा करते थे कि वह उन्हें इसलिए हिट करते हैं, क्योंकि वह उनकी केयर करते हैं और ये उनका प्यार और केयर करने का तरीका है। सोमी का कहना है कि अब वह उन पुरानी बातों को सोचती हैं तो वह खुद को मूर्ख समझती हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.