Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

ना ऐश्वर्या-ना करिश्मा,20 साल बड़ी एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे अभिषेक, साथ में सोने से लेकर शादी की थी बाते

Abhishek Bachchan Proposed This Actress: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन को अपने घर की बहू बनाकर पूरा परिवार को खुश कर दिया था। अब इस स्टार कपल की एक बेटी भी है और ये सभी खुशी खुशी अपनी लाइफ बिता रहे हैं। ऐश्वर्या से पहले अभिषेक बच्चन करिश्मा कपूर के साथ शादी रचाने वाले थे लेकिन सभी जानते हैं कि उनकी सगाई टूट गई थी।

हालांकि ये शायद ही कोई जानता हो कि करिश्मा कपूर से पहले भी अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री की एक सुपरस्टार पर दिल हार बैठे थे। दिलचस्प बात ये है कि ये हसीना अभिषेक बच्चन से उम्र में 20 साल बड़ी हैं। अभिषेक बच्चन इस हसीना पर इस तरह से लट्टू हो गए थे कि उन्होंने साफ लफ्जों में शादी के लिए प्रपोज तक कर दिया था।

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan

अभिषेक शादीशुदा होते हुए भी इस सुपरस्टार से आज भी प्यार करते हैं। इसका जिक्र वह कई बार पब्लिक के सामने भी कर चुके हैं। उन्होंने एक टीवी शो में भी खुलासा किया कि 70-80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस पर फिदा थे। इस एक्ट्रेस का नाम जीनत अमान है। जीनत अब 72 साल की हो गई हैं, लेकिन उनका चार्म अभी तक कम नहीं हुआ है।

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan

अभिषेक बच्चन के पास जीनत अमान के क्रश और शादी के लिए प्रपोज करने की एक दिलचस्प कहानी है। वह एक चैट शो में इस कहानी को बता चुके हैं। यह बात उस वक्त की जब वह 5 साल के थे। अभिषेक अपने पिता यानी अमिताभ बच्चन के साथ हिमाचल प्रदेश में एक शूटिंग शेड्यूल पर थे. इस फिल्म में अमिताभ की को-एक्ट्रेस जीनत अमान थीं।

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan

जीनत अमान फिल्म के सेट पर अक्सर अभिषेक बच्चन के साथ खेला करती थीं। रंगोली (दूरदर्शन) के मुताबिक इसी दौरान वह उनकी क्रश भी बन गईं। तब अभिषेक ने उन्हें शादी करने के लिए प्रपोज कर दिया। यह सुनकर वहां मौजूद फिल्म की टीम और क्रू हंस पड़ी। उन्होंने अभिषेक को कहा कि वह बड़े हो जाएं, फिर वह शादी करेंगी।

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan

वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट में इसी कहानी को दूसरे तरीके से भी बताया गया है। जैसे एक दिन डिनर के बाद जब जीनत छुट्टी लेकर अपने कमरे में लौटने वाली थी तो अभिषेक ने बड़ी मासूमियत से उनसे पूछा कि वह किसके साथ सोने जा रही हैं। जब जीनत ने जवाब दिया कि वह अकेली सोएंगी, तो अभिषेक हैरान हो गए।

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan

एक बच्चा होने के कारण अभिषेक बच्चन अकेले सोने के बारे में नहीं जानते थे। इसलिए उन्होंने मासूमियत से जीनत अमान से पूछा कि क्या वह उनके साथ सो सकता है। जिस पर जीनत ने मज़ाक करते हुए कहा, “थोड़े बड़े हो जाओ फिर।”

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.