Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Throwback: सलमान खान संग सई मांजरेकर की बचपन की तस्वीर हो रही वायरल, एक्ट्रेस ने बताई इस फोटो की सच्चाई

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 लगातार चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि इस बार फिल्म में सलमान एक नहीं बल्कि दो-दो एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। वहीं सई मांजरेकर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। अब हाल ही में सई मांजरेकर और सलमान खान की खास तस्वीरें सामने आई है। बता दें कि सई मांजरेकर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में सई ने इस तस्वीर जुड़ी सच्चाई बताई। सई ने बताया कि ये तस्वीर बचपन की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे आज भी याद है जब ये तस्वीर क्लिक की गई थी। मेरे पास उस दिन की यादें अब भी ताजा हैं। पापा यानी की महेश मांजरेकर सलमान सर के घर उनसे मिलने जा रहे थे और मैं भी उनसे मिलना चाहती थी।

Salman khan के साथ सई माजरेकर की तस्वीरऐसे में मैं भी पापा के साथ उनके घर गई और मैंने वहां ये तस्वीर क्लिक की गई। उन्होंने आगे बताया कि उस दिन मुझे काफी भूख लगी थी, ऐसे में सलमान सर ने मुझे चॉकलेट से भरा ट्रे ऑफर किया था।

 

 

 

सई ने बताया कि मैंने आज भी उन चॉकलेट के रैपर्स को रखा है। ये तस्वीर मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की गई थी। इसलिए मुझे लगता है कि ये तस्वीर वहीं से वायरल हुई है। वहीं दबंग 3 को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि सई मांजेरकर के अलावा इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के गाने और ट्रेलर दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.