Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

एक घर में रहकर भी एक-दूसरे से दूर रहते हैं विक्की-कटरीना कैफ, सलमान खान बने शादीशुदा जिंदगी में कांटा

Katrina Kaif: बॉलीवुड (Bollywood) की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। एक बार फिर से ‘टाइगर’ और ‘जोया’ की जोड़ी देख फैंस काफी खुश हैं। फिल्म में कटरीना के एक्शन सीन्स की काफी तारीफ हो रही है। एक तरफ जहां कटरीना अपने काम में व्यस्त हैं, तो वहीं उनके पति और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बारे में बात करते हुए कटरीना ने बताया कि इन दिनों उनके घर का माहौल कैसा है।

एक घर में रहकर भी दूर हैं Vicky-Katrina Kaif

Katrina Kaif-Vicky Kaushal
Katrina Kaif-Vicky Kaushal

हाल ही में कटरीना कैफ (Katrina Kaif)  की फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस दौरान दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों की वजह से इतना बिजी हैं कि घर पर साथ नहीं रह पा रहे हैं। जिसे लेकर कटरीना ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे और विक्की इतना व्यस्त है कि वे एक-दूसरे को देख तक नहीं पाते हैं। कटरीना ने आगे कहा, यह थोड़ा रोमांचक है। मैं अपने इंटरव्यू से घर जाऊंगी, तब तक विक्की अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कोलकाता रवाना होंगे। एक्ट्रेस ने कहा, जब आप दोनों ही बहुत ज्यादा व्यस्त हो और फिल्म की रिलीज हो, तो जाहिर सी बात है कि आप एक-दूसरे को मिस कर रहे होंगे।

Katrina Kaif ने की पति विक्की कौशल की तारीफ

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने अपने पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ‘सैम बहादुर’ पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं ‘सैम बहादुर’ के लिए काफी एक्साइटेड हूं। मुझे लगता है विक्की एक बेहतरीन परफॉर्मर हैं और मैं ये देखने के लिए बेताब हूं कि उन्होंने फिल्म में कैसा काम किया है। बता दें कि विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।

विक्की-कटरीना ने साथ मनाई दिवाली

 

 

हालांकि, इतना बिजी होने के बाद भी विक्की और कटरीना ने अपने लिए कुछ खुशी के पल ढूंढ लिए और बीते दिनों दिवाली का त्यौहार साथ मनाया। कटरीना कैफ (Katrina Kaif) का कहना है, इतनी व्यस्तता के बावजूद कम से कम हमें अपने परिवारों के साथ दिवाली मनाने का मौका मिला। बात करें विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की तो उनका मुकाबला रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ से होने वाला है। यह फिल्म भी 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है।

टाइगर 3 ने की 200 करोड़ के क्लब में एंट्री

 

वहीं ‘टाइगर 3′(Tiger 3) ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है और अब तक फिल्म 204.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan), कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) मुख्य किरदार में नजर आए हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.