Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अब आलिया भट्ट हुईं डी’प’फे’क का शि’का’र, बो’ल्ड वीडियो देख फैंस का फूटा गुस्सा

इन दिनों अगर आप सोशल मीडिया स्क्रॉल करें तो आपको एक चीज काफी सुनने को मिलेगा जो कि डीपफेक शब्द है. इस शब्द का मतलब तो अब तक हर कोई जान गया होगा. यह शब्द उस वक्त ज्यादा हाईलाइट हुआ जब रश्मिका मंदाना का एक फेक वीडियो सबके सामने आया. हालांकि, सिर्फ रश्मिका ही नहीं बल्कि और भी कई एक्ट्रेसेस हैं जिनके डीपफेक वीडियो सामने आ चुके हैं. अब अगर बात करें तो रश्मिका, सारा के अलावा आलिया भट्ट का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है.

 

आलिया भट्ट का फेक वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि काफी चर्चा में है. इंटरनेट पर वायरल इस डीपफेक वीडियो में जो लड़की दिख रही हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जैसी लग रही हैं. वीडियो में दिख रही लड़की नीले रंग का फ्लोरल को-ऑर्ड सेट पहने हुए है जो कि कैमरे की तरफ गंदे इशारे कर रही है. हालांकि, अगर आप वीडियो को ध्यान से देखें तो आप भी बता सकते हैं कि इस वीडियो में जो लड़की है वो आलिया भट्ट नहीं है लेकिन अगर आप झटके से देखेंगे तो आपको वो आलिया लगेंगी.

 

फेक वीडियो में क्या है?

वीडियो से साफ हैं कि डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके आलिया भट्ट के चेहरे में किसी और की बॉडी को लगाया गया है. आलिया के इस फेक वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है और इस पर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा जा रहा है. आलिया से पहले रश्मिका मंदाना ने डीपफेक पर एक्शन लेने को बोला था. उनका कहना था कि ऐसे वीडियो आगे टेक्नोलॉजी के लिए खतरा साबित हो सकता है इस पर एक्शन की सख्त जरुरत है.

 

रश्मिका ने अपने वीडियो के बारे में बात करते हुए लिखा था कि- ‘मुझे इसे शेयर करते हुए बहुत दुख हो रहा है लेकिन मुझे ऑनलाइन फैलाए जा रहे मेरे डीप नेक फेक वीडियो के बारे में बात करनी है. ईमानदारी से कहूं तो ऐसा वीडियो न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि हर एक के लिए बेहद डरावना है. हम लोग, जो आज टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल के कारण बहुत नुकसान झेल रहे हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.