Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

गौरी खान ने बेटी सुहाना को डेटिंग से जुड़ी दी सलाह, बोलीं- एक साथ 2 लड़कों से संबंध…

कॉफी विद करण में इस बार करण जौहर की मेहमान बनकर आ रही हैं फैब्युलस लेडीज यानी गौरी खान, भावना पांडे और महीप कपूर। करण जौहर ने अपकमिंग शो का वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बॉलीवुड वाइव्स से बात करते नजर आ रहे हैं। शो का हाइलाइट गौरी खान हैं जिन्हें बहुत कम ही किसी चैट शो में देखा जाता है। करण के इस शो में शाहरुख का ‘कैमियो’ भी है यानी गौरी फोन पर उनसे बात करवाएंगी। इतना ही नहीं करण गौरी से पूछेंगे कि वह सुहाना को क्या डेटिंग अडवाइज देना चाहेंगी, जिसका वह मजेदार जवाब देंगी।

गौरी देती हैं बेटी को ये डेटिंग अडवाइस

कॉफी विद करण के अपकमिंग एपिसोड में शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान मेहमान बनकर आ रही हैं। साथ में उनकी दोस्त महीप कपूर और भावना पांडे भी होंगी। शो के प्रोमो में करण सहित ये चारों फ्रेंड्स बातचीत करते नजर आ रहे हैं। करण गौरी से पूछते हैं, वह सुहाना को एक क्या डेटिंग अडवाइज देती हैं? इस पर गौरी जवाब देती हैं, एक वक्त पर कभी भी दो लड़कों को डेट मत करना? करण महीप से पूछते हैं, वह किस ऐक्टर के साथ अपनी जोड़ी बनाना चाहेंगी? इस पर वह जवाब देती हैं, मैं रितिक रोशन के साथ अच्छी लगूंगी। इस पर करण उनका मजाक उड़ाते हैं।

गौरी ने किया शाहरुख को फोन

करण जौहर गौरी से पूछते हैं, अपनी और शाहरुख की लव स्टोरी को कौन सा टाइटल देना चाहेंगी? गौरी जवाब देती हैं, दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे क्योंकि उनकी शादी भी आसान नहीं थी। करण तीनों मेहमानों से सिलेब्रिटी को कॉल करने को बोलते हैं। इस पर गौरी फोन मिलाती हैं तो करण बोलते हैं, अगर शाहरुख फोन उठा लेंगे तो गौरी को 6 पॉइंट्स मिल जाएंगे। शाहरुख गौरी का फोन उठाते हैं और शाहरुख करण को हाय बोलते हैं। प्रोमो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने कई कमेंट्स किए हैं। ज्यादातर लोग गौरी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। वहीं कई लोग शाहरुख वाला सेग्मेंट देखने का इंतजार भी कर रहे हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.