Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

6 साल पहले आई एक फोन कॉल और फिर चमक उठे Bobby Deol की किस्मत के सितारे!

Bobby Deol Career: कहते हैं किस्मत बिगाड़ने वाला भी वो है और संवारने वाला भी वही है. 5 साल तक घर बैठे बॉबी की तकदीर भी तब पलट गई जब 6 साल पहले उनके फोन की घंटी बजी.

जब 5 साल रहे बेरोजगार

जब 5 साल रहे बेरोजगार

एनिमल का शोर मचा तो रणबीर कपूर के अलावा जो नाम जुबां से हट नहीं रहा वो है बॉबी देओल का. लेकिन उनके करियर में वो दौर भी आया जब उन्हें घर पर बेरोजगार बैठना पड़ा था. पूरे 5 साल ऐसे रहे जब प्रोड्यूसर-डायरेक्टर्स ने उनसे दूरी बना ली थी.

बरसात से किया था डेब्यू

बरसात से किया था डेब्यू

इस वजह थी बॉबी की लगातार फ्लॉप होती फिल्में. 1995 में बरसात से बेहद शानदार शुरुआत करने वाले बॉबी के करियर के कुछ साल शानदार रहे लेकिन 2004-05 के बाद सब कुछ बदलता चला गया. ना जाने किसकी नजर लगी इनके करियर को कि इनकी हर फिल्म फ्लॉप होती गई.

एक फोन कॉल ने चमकाई किस्मत

एक फोन कॉल ने चमकाई किस्मत

कई सालों तक फ्लॉप फिल्में देने के बाद एक वक्त वो आया जब उन्हें ऑफर आना ही बंद हो गए. रिपोर्ट्स की माने तो उस वक्त बॉबी बेरोजगार घर पर बैठे और घर चलाने के लिए उन्होंने क्रिकेट खेला और डीजे तक का काम किया. लेकिन सितारे फिर बुलंदियों की ओर चल पड़े.

बॉबी को मिली रेस 3

बॉबी को मिली रेस 3

एक फोन कॉल ने उनकी किस्मत बदलने का काम किया. वो कॉल थी सलमान खान की जिन्होंने उस वक्त बॉबी को रेस 3 का ऑफर दिया. बॉबी की खुशी का ठिकाना नहीं था. फिल्म को भले ही नेगेटिव रिव्यू मिले लेकिन बॉबी की एक्टिंग लोगों की नजरों में चढ़ गई और इसी की बदौलत उन्हें मिली हाउसफुल.

एनिमल से बंटोर रहे तारीफ

एनिमल से बंटोर रहे तारीफ

बस फिर तो बॉबी रोके ना रुके. जो रही सही कसर थी वो आश्रम वेब सीरीज ने पूरी कर दी जिन्होंने बॉबी की एक अलग ही साइड दुनिया को दिखाई और लोग उसके भी दीवाने बन बैठे और अब एनिमल क्या कमाल कर रही है वो किसी से छिपा नहीं है. बॉबी की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.