Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Amitabh Bachchan ने ऐश्वर्या के खि’ला’फ उठाया सख्त कदम? त’ला’क की अ’फ’वा’हों के बीच सामने आई सच्चाई

Abhishek Bachchan And Aishwarya Rai: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बहू और बेटे की लड़ाई अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई है। हर रोज नई खबरें आ रही हैं कि अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय दोनों अलग रह रहे हैं अलग हो रहे हैं। इन्हीं खबरों के बीच अमिताभ बच्चन को लेकर एक अफवाह तेजी से फैल रही हैं। अब वो अफवाह हैं क्या है उसमें कोई सच्चाई है या नहीं, आईये जानते हैं।
क्या ये अफवाह वाकई सच है? (Abhishek Bachchan And Aishwarya Rai Bachchan)
सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार रेडिट पर लोग इंस्टाग्राम के स्क्रीनशॉट्स शेयर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अमिताभ बच्चन ने अपनी बहू को अनफॉलो कर दिया है और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) ने भी अपने ससुर अमिताभ बच्चन को अनफॉलो कर दिया है। ये सब अभिषेक से चल रही अनबन के बाद बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी तू-तू-मैं-मैं देखने को मिल रही है। अलग-अलग दावों के बीच कई लोगों ने कहा कि ससुर और बहू कभी एक दूसरे को फॉलो ही नहीं करते थे। ऐसे में अनफॉलो करने की बात ही नहीं आती।
ये है इसकी सच्चाई (Amitabh Bachchan Instragram)
अब इस मामले के बीच आपको पूरा सच बताते हैं। ये सच है अमिताभ बच्चन कभी भी अपनी बहू ऐश्वर्या राय को फॉलो नहीं करते थे। वहीं ऐश्वर्या राय भी इंस्टाग्राम पर ससुर को फॉलो नहीं करती थीं। ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर सिर्फ एक ही शख्स को फॉलो करती हैं और वो हैं उनके पति अभिषेक बच्चन। इन अफवाहों के बीच भी दोनों एक-दूसरे को पहले की तरह ही फॉलो कर रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या अभी भी बच्चन सरनेम का प्रयोग कर रही हैं। ऐसे में अलग होने की अफवाहें कितनी सच हैं, ये कपल से बेहतर और कोई नहीं बता सकता।
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.