Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जूता चा’ट’ने वाले सीन पर Tripti Dimri ने तोड़ी चुप्पी, दिल थाम कर पढ़िए नेशनल क्रश का जवाब

Tripti Dimri Lick My Shoes Scene– एनिमल फिल्म को लेकर चर्चा है कि रणबीर कपूर अपने सबसे दमदार प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन इस फिल्म की रिलीज के बाद एक और एक्ट्रेस छा गई है जिसका नाम तृप्ति डिमरी है। लोग तृप्ति दूसरा ने

शनल क्रश बुला रहे हैं जबकि एक नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना भी उस फिल्म का हिस्सा है। तृप्ति ने इस फिल्म में कुछ बोल्ड सीन्स दिए हैं और जूता चाटने वाले सीन को लेकर बवाल हो रहा है। हालांकि जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद तृप्ति ने रिएक्शन दिया है और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।

जूता चाटने वाली बात पर तृप्ति का कहना था कि इस सीन में रणबीर कपूर के कैरेक्टर को दिखाना था और इसलिए वो सीन वहां आया है। एक्ट्रेस ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, “मैंने यह भी सोचा कि एक ऐसी महिला है जो अपनी पत्नी, पिता, बच्चों, पूरे परिवार को मारने की बात करती है…।

अगर कोई मुझसे ऐसा कहे, तो शायद मैं उस व्यक्ति को पीट दूँगी! यहां, वह उससे ऐसा करने (जूता चाटने) के लिए तो कहता है, लेकिन बाद में चला जाता है। इस वक्त वो काफी सारे विचारों से गुजर रहा था।

बाद में जब उसके चचेरे भाई उससे पूछते हैं कि उन्हें मेरे साथ क्या करना चाहिए, तो वह कहता है, ‘वह जहां जाना चाहती है उसे जाने दो।” भारी बवाल और ट्रोलिंग के बाद तृप्ति ने उस सीन को लेकर काफी कुछ क्लियर कर दिया है।

इसके अलावा तृप्ति ने कहा, “इसने फिल्म ने मेरे कोच की याद मुझे दिलाई है। वो जिस सुनहरा नियम की बात करते थे वो यही है। कभी भी अपने कैरेक्टर को जज ना करें। आप जो किरदार निभा रहे हैं, आपका सी0-एक्टर जो किरदार निभा रहा है, वे सभी इंसान हैं और इंसान के अच्छे और बुरे पक्ष होते हैं।

अच्छे एक्टर को हर तरह के किरदार निभाने के लिए तैयार रहना चाहिए। लेकिन अगर आप किसी किरदार से सीखेंगे या विचार करेंगे, तो आप उसे ईमानदारी से नहीं निभा पाएंगे। यही कारण था कि फिल्म के दौरान ये बात मैने ध्यान में रखी थी।”

नेशनल कहे जाने पर तृप्ति डिमरी का कहना है कि उनको काफी अच्छा लगता है लेकिन साथ लोग उल्टी सीधी बातें बोल्ड सीन्स को लेकर कर रहे हैं जो कि काफी डिस्टर्बिंग है।

उन्होने ये भी कहा कि, लोगों को कुछ नहीं पता कि फिल्म के सेट पर क्या माहौल था और ये सीन क्यों और कैसे हुआ। तृप्ति डिमरी ने इसके अलावा भी कई ऐसी बातें की हैं जोकि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.