Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

इवेंट में इतनी टाइट ड्रेस पहनकर पहुंचीं काजोल, लोगों ने उड़ाया मजाक, कहा- पेट की हालत तो……

Kajol Dress Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो पत्ती’ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोगों को काजोल की इस फिल्म से ढेर सारी उम्मीदें हैं। लेकिन कई बार काजोल अपनी कुछ अतरंगी हरकतों के चलते ट्रोल हो जाती हैं। हाल ही में काजोल ओटीटी अवॉर्ड्स शो पहुंची थी, जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग काजोल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

टाइट ड्रेस के चलते काजोल हुईं ट्रोल
आपको बता दें कि ओटीटी अवॉर्ड्स शो में काजोल ब्लैक कलर के ड्रेस में पहुंची थीं। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि काजोल अपनी ड्रेस में बिल्कुल भी कंफर्ट्रेबल नहीं लग रही थीं। वहीं लोगों ने भी इस बात को नोटिस किया और अब उन्हें इस टाइट ड्रेस के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

काजोल के मोटापे का बना मजाक
काजोल के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग उनकी टाइट ड्रेस के लिए उनका मजाक भी बना रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- पेट निकल गया है आपका। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- लगता है अपनी बेटी का ड्रेस पहन कर इवेंट में आ गई हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- इतना एटीट्यूड क्यों दिखा रही हो। कई लोगों को तो इस इवेंट में पहुंची काजोल का बर्ताव भी अच्छा नहीं लगा है।

 

फिल्म ‘दो पत्ती’ में नजर आएंगी काजोल
आपको बता दें कि काजोल फिल्म ‘दो पत्ती’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में काजोल के साथ कृति सेनन भी दिखाई देंगी। इसके अलावा कृति सेनन इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। जानकारी के अनुसार ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी एडवेंचर और मिस्ट्री से भरपूर है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.