Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

एनिमल के रिलीज होते ही तृप्ति डिमरी के बढ़े इतने मिलियन फॉलोअर्स, लोग बोले- सीन का कमाल है

नई दिल्ली : 

हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर की एनिमल फिल्म ने कई रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं. फिल्म ने पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पछाड़ दिया है. वहीं, तृप्ति डिमरी भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आई हैं. फिल्म में तृप्ति ने रणबीर कपूर के साथ इंटिमेट सीन दिए हैं, जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी रातोंरात बढ़ गई. इस फिल्म के बाद तृप्ति डिमरी को नई नेशनल क्रश बुलाया जाने लगा. आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म रिलीज होने के बाद तृप्ति डिमरी के फॉलोअर्स भी अचानक बढ़ गए. इस पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन भी दिया.

एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी के इंटिमेट सीन चर्चा का विषय बने रहे. खबरों की मानें तो एनिमल के रिलीज होने से पहले तृप्ति को इंस्टाग्राम पर केवल 6 लाख लोग ही फॉलो करते थे. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो उनके फॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ गई. एक्ट्रेस को अब सोशल मीडिया पर 3.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. रातोंरात मिली इस पहचान से तृप्ति बेहद खुश हैं. उन्होंने बढ़ते इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग पर रिएक्शन भी दिया है. वहीं लोग कहते नजर आ रहे हैं कि ये उसी सीन का कमाल है, जो तृप्ति के इतने फॉलोअर्स बढ़े हैं.

तृप्ति डिमरी ने बताया कि वे हर रात इंस्टाग्राम पर आए मैसेजेस को पढ़ती हैं. उन्होंने कहा कि वे अपनी इस फैन फॉलोइंग को काफी एन्जॉय कर रही हैं. फिल्म एनिमल में तृप्ति डिमरी का रोल भले ही छोटा हो, लेकिन ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि उन्हें इस छोटे से रोल में रश्मिका से ज्यादा पसंद किया गया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.