Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

रवीना की मेकअप आर्टिस्ट से हुआ अरबाज खान को प्यार, 24 दिसंबर को हो सकती है शादी

Arbaaz Khan Marriage: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज खान मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान को डेट कर रहे हैं। इस शादी में केवल परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी।
इस शादी में कौन होगा शामिल? (Arbaaz Khan To Marry Shura Khan)
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबकि, अरबाज खान 24 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। अरबाज की अगले साल नई फिल्म ‘पटना शुक्ला’ आ रही है। दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर ही हुई थी। बताया जा रहा है कि इस शादी में केवल परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों की तरफ से ही इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंस मेंट नहीं हुई है। वहीं, शौरा खान एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) और उनकी बेटी राशा थडानी की मेकअप आर्टिस्ट हैं।
मलाइका के बाद जॉर्जिया के साथ रिश्ते में थे अरबाज (Malaika Arora News)
बता दें, इससे पहले अरबाज खान की शादी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से हुई थी। फिर दोनों ने 19 साल बाद अलग होने का फैसला लिया। तलाक के बाद अरबाज खान ने जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिश्ते में आए। कुछ समय पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।
जॉर्जिया ने ब्रेकअप के बारे में बताते हुए कहा था, ‘हम दोस्त थे। हम बहुत अच्छे दोस्त थे। उनके लिए मेरे दिल में हमेशा फीलिंग रहेगी। मलाइका संग अरबाज का रिश्ता कभी भी हमारे बीच में नहीं आया। मैं अब किसी की गर्लफ्रेंड कहलाना नहीं चाहती हूं। हम दोनों को पता था कि ये ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। ये बहुत अलग था।’
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.