Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय की जिंदगी में ननद श्वेता बच्चन बनीं ‘विलेन’! नफरत इतनी हुई कि Aishwarya Rai ने हटा दी फोटो?

Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच तनाव की खबरें लगातार आ रही है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को अपनी बेटी आराध्या का स्कूल फंक्शन इन्जॉय करते हुए देखा गया था। वहीं कई लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के अलगाव के पीछे की वजह उनकी ननद श्वेता नंदा हैं।
इसी बीच श्वेता बच्चन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह ऐश्वर्या राय की किस बात से नफरत करती हैं। इस बात की भी चर्चा है कि ऐश्वर्या राय अब बच्चन परिवार से अलग एक नए घर में रह रही हैं। सबसे पहले जानते हैं किस बात को लेकर श्वेता बच्चन नफरत करती हैं।

 

श्वेता बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बताया है कि वह ऐश्वर्या राय की किस बात से नफरत करती हैं। वीडियो कॉफी विद करण की है। अभिषेक बच्चन एक बार ‘कॉफी विद करण’ में अपनी बहन श्वेता बच्चन नंदा के साथ पहुंचे थे। इस दौरान करण ने उनसे पूछा था कि उन्हें ऐश्वर्या की कौन सी आदत पसंद नहीं है, इस पर श्वेता ने जवाब देते हुए कहा था कि ऐश्वर्या कॉल का जवाब देने में काफी समय लगाती हैं और उन्हें अपनी भाभी की इस आदत से नफरत है।

श्वेता बच्चन की वजह से ऐश्वर्या के रिश्ते में दरार
जब से अमिताभ बच्चन ने 50 करोड़ का बंगला प्रतीक्षा अपनी बेटी श्वेता बच्चन के नाम कर दिया है तभी से तलाक की अफवाह भी तेज हो गई। दूसरी बात ऐश्वर्या का अपनी ननद श्वेता को सोशल मीडिया पर फॉलो ना करना बताता है कि घर में सबकुछ ठीक नहीं है। एक शो में श्वेता ने कहा था कि ऐश्वर्या कॉल और मैसेज कर जवाब देने में बहुत टाइम लेती है जिस बात से उन्हें चिढ़ होती है और इस आदत से वह नफरत करती हैं। 

सबसे अहम बात जब बिग बी ने अपना 81वां जन्मदिन मनाया तो श्वेता ने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें नव्या अगस्त्या, नव्या, आराध्या और जया बच्चन नजर आए थे तो वहीं ऐश्वर्या ने भी यही फोटो शेयर की थी लेकिन ऐश्वर्या ने उसमें से सभी को क्रॉप कर दिया था।

असली सच्चाई क्या है यह तो समय आने पर पता चलेगा लेकिन इन तमाम बातों से यह लगता है कि श्वेता बच्चन और उनकी भाभी में पट नहीं रही है। 

‘जूम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच दूरियां काफी बढ़ चुकी हैं। दोनों सिर्फ और सिर्फ बेटी की वजह से अब तक साथ थे।

 

मगर अब चीजें इतनी बिगड़ गई हैं कि दोनों की पर्सनल लाइफ इस तरह मीडिया में भी आ गई है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट का ये भी दावा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार के घर से भी दूर रह रही हैं। वह इन दिनों अपनी मां के साथ रह रही हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.