Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अरबाज से निकाह के बाद दुल्हनियां शूरा ने क्या किया ऐसा कि छिपाना पड़ रहा है मुंह! यूजर्स ने लव बाइट भी कर ली नोटिस?

24 दिसंबर को अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से प्राइवेट सेरेमनी में निकाह कर लिया था। शूरा और अरबाज की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी और कुछ महीने एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने निकाह कर लिया। कपल इस वक्त अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों को बाहर डिनर डेट पर स्पॉट किया जा रहा है, हालांकि कुछ यूजर्स को नई दुल्हनियां शूरा खान का अंदाज पसंद नहीं आ रहा है और वो शूरा को ट्रोल कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शूरा और अरबाज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों को एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा जा रहा है। अरबाज आराम से अपनी कार में बैठते दिख रहे हैं लेकिन शूरा तेजी से कार की तरफ बढ़ती हैं और पैपराजी से अपना मुंह छिपाती है। इससे पहले भी शूरा मीडिया के सामने बचती दिखी हैं। अब शूरा को मुंह छिपाते देख यूजर्स ने उनसे सवाल करना शुरू कर दिया है कि आखिर वो अपना मुंह क्यों छिपाती हैं।

 

एक यूजर ने लिखा- ये अपना चेहरा क्यों छुपा रही है?? यार, तुम ऐसी ओवरएक्टिंग करने वाली एक्ट्रेस भी नहीं हो। एक अन्य ने लिखा- साइड से बिल्कुल मलाइका लग रही है। एक अन्य ने लिखा- इसमें इतना छुपाने की क्या जरूरत है..कुछ भी मतलब..किसी सेलिब्रिटी से शादी मत करो क्योंकि तुम लाइम लाइट में नहीं रहना चाहते..अभी बस दो तीन दिन का नाटक है.बाद में कोई नहीं आएगा इनकी फोटो लेने.। वहीं एक यूजर ने तो लव बाइट भी नोटिस कर ली। एक अन्य यूजर ने लिखा- हिजाब कहा गया नोटंकी करते हुए सिर्फ हिजाब का मज़ाक बनता है…। ऐसे तमाम तरह के  कमेंट्स आपको पोस्ट के नीचे दिख जाएंगे।

 

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.