Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब बिग बी के साथ रानी मुखर्जी ने दे दिया था लिप लॉक सीन, बोलीं- ‘अमिताभ अंकल के साथ किसिंग सीन देना बहुत…’

रानी मुखर्जी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इसी के अलावा आपको बता दें कि उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ में भी कई फिल्मों में काम किया हुआ है। लेकिन साल 2005 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ में काम किया और इस फिल्म में तीन नेशनल अवार्ड भी जीते थे।

रानी और अमिताभ के लिप लॉक सीन से मचा बवाल

जानकारी के लिए आपको बता दें की फिल्म ब्लैक में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी के बीच में एक लिप लॉक किसिंग सीन भी दिखाया गया था। इस पर काफी हंगामा देखने को भी मिला था और इतना ही नहीं जया बच्चन भी इस पर काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। रानी मुखर्जी ने तो यह भी कहा था कि अमिताभ बच्चन के साथ ब्लैक फिल्म में किसिंग सीन देना काफी मुश्किल था और उनकी हालत खराब हो गई थी।

रानी के लिए अमिताभ बच्चन को लिप लॉक करना था बहुत मुश्किल

ट्रिब्यून इंडिया के साथ बातचीत के दौरान रानी मुखर्जी ने कहा कि “मैं बात नहीं सकती हूं वह लिप लॉक काफी ज्यादा अजीब था। वह मेरे अमित अंकल है और उनके साथ में लिप लॉक बहुत ही ज्यादा कठिन साबित हुआ। हमें सीन को इंटिमेसी और गंभीरता के साथ में दिखाना था और मैं एक मूक-बधिर लड़की बनी हुई थी। जो कि प्यार और दुलार प्राप्त करना चाहती थी।”

जया बच्चन ने जाहिर की थी रानी मुखर्जी को लेकर नाराजगी

कुछ खबरों के अनुसार रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन के इस लिप लॉक किसिंग सीन को लेकर बच्चन परिवार में भी काफी बवाल देखने को मिला था। इसी के चलते रानी मुखर्जी से जया बच्चन काफी नाराज हो गई थी। दरअसल जया बच्चन चाहती थी कि रानी मुखर्जी उनके घर की बहू बने। हालांकि इस लिप लॉक के बाद में सब बिगड़ गया था। जया को इस बात की हैरानी थी कि आखिरकार रानी मुखर्जी ऐसा कैसे कर सकती हैं।

अभिषेक बच्चन हो गए थे रानी से नाराज

बताया तो यह भी जाता है कि अभिषेक बच्चन भी पिता के साथ में रानी मुखर्जी का लिप लॉक सीन देखकर काफी ज्यादा नाराज हो गए थे और उन्होंने एक्ट्रेस से इसी के चलते दूरियां भी बना ली थी। रानी मुखर्जी ने इससे पहले कमल हासन के साथ में हे राम और अभिषेक बच्चन के साथ में बंटी और बबली में इंटीमेट सीन भी दिए थे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.