Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाह नहीं हो रही खत्म, जानें अमिताभ बच्चन ने किसे बनाया था अपना वारिस

Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच तनाव की खबरें लगातार आ रही है। कहा जा रहा है कि बहूरानी ऐश्वर्या का सासू मां जया बच्चन के साथ भी सबकुछ ठीक नहीं है। इसी बीच अमिताभ बच्चन का वह ट्वीट भी वायरल हो रहा है, जब उन्होंने अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी थी।

Amitabh Bachchan Uttradhikari: अमिताभ बच्चन ने आधी रात को किया था ट्वीट

2022 में ट्विटर पर अभिषेक बच्चन के लिए अमिताभ ने लिखा था कि सिर्फ बेटे होने से कोई उत्तराधिकारी नहीं बन जाता बल्कि काबिल होना पड़ता है। बिग बी ने कैप्शन में अपने बाबूजी डॉ. हरिवंश राय बच्चन की कुछ पंक्तियां शेयर की थी, जिसमें लिखा- ‘मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे : जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे’ इसके नीचे अंग्रेजी में लिखा- वो तुम हो अभिषेक, मेरे उत्तराधिकारी… मेरी मेरा गौरव, मेरा परम आनंद..

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने यह बात अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं का ट्रेलर रिलीज देखने के बाद लिखी थी। बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने अभिषेक की तारीफ की और साथ ही पिता हरिवंश राय बच्चन की लाइनें लिखते हुए घोषणा की कि अभिषेक उनके उत्तराधिकारी हैं। उस वक्त भी उनका ये ट्वीट काफी वायरल हुआ था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.