Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अक्षय कुमार के पास क्या है जो किसी खान के पास नहीं? पत्नी ट्विंकल के बेशर्मी भरे जवाब से छूटे पसीने !

फिल्ममेकर करण जौहर के रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण’ में सेलेब्स डिसेंसी की लाइन पार करते हुए ऐसे डबल मीनिंग बातें करते हैं कि लोग सुनकर हैरान रह जाते हैं. इस शो में सेलेब्स अपने बेडरूम सीक्रेट्स से लेकर लव लाइफ पर खुलकर बातें करते दिखाई देते हैं. ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब इंडस्ट्री में बवाल कर देता है. हाजिर जवाबी के लिए मशहूर अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना पिछले एक सीजन में पति अक्षय कुमार के साथ शिरकत करने के लिए पहुंची थी. इस दौरान ट्विंकल खन्ना ने अपने जबाव से अक्षय और करण को भी हैरान कर दिया था.

 

कॉफी विद करण में ट्विंकल  ने बड़ी बेबकी से सवालों के जवाब दिये. कुछ जवाब डबल मीनिंग थे तो कुछ सटीक थे. कुछ जवाबों ने तो अक्षय को भी चौका दिया. जब करण जौहर ने अक्षय से पूछा कि “उनमे ऐसा क्या है जो बाकी के खान ऐक्टर्स (सलमान, शाहरुख, आमिर) मे नही है. “ इसके जवाब में ट्विंकल ने कहा “सम एक्स्ट्रा इंचेस “.ये सुन कर करण के होश उड़ गए और अक्षय भी सिर झुकाकर चाय पीते हुए अपने शर्म को छुपाते दिखे. इस बात पर ट्विंकल सफाई देती हुई बोली की वो पैर के साइज की बात कर रही थीं.

 

ट्विंकल खन्ना ने कुछ समय पहले ये वीडियो इंस्टाग्राम के जरिए खुद अपने फैंस के साथ शेयर किया था. इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने कैप्शन में बताया कि ये उन्हें इनके दोस्त करण जौहर ने भेजा और दोनों इसपर खूब हंसे. ट्विंकल का ये वीडियो देखने के बाद साफ है कि जवाब देने के मामले में उन्हे शायद ही कोई हरा पाए.

 

अक्षय और ट्विंकल एक पॉवर कपल माने जाते है. ट्विंकल खन्ना ने अपना फिल्मी कॅरिअर 90 की दशक मे बरसात मूवी के साथ किया था. उनकी आखरी फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा थी. उसके बाद ट्विंकल खन्ना ने एक्टिंग छोड़ दी और 2015 मे एक लेखिका के रूप मे सामने आई. वही अक्षय लगातार फिल्मे कर रहे है. अभी उनकी फिल्म रक्षा बंधन रिलीज़ हुई है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.