Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

क्या देख कर सनी लियोन को बॉलीवुड में एंट्री दे बैठे थे महेश भट्ट?

आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल सनी लियोनी सबकी चहीती बन चुकी हैं. लेकिन एक समय ऐसा था जब वह कभी भारत में काम करने के बारे में सोच भी नहीं सकती थीं. सनी ने खुद बताया था कि जब उन्हें बिग बॉस ऑफर हुआ तो पहले उन्होंने मना कर दिया था. लेकिन पति डैनियल के समझाने पर उन्होंने काफी सोच विचार के बाद ये फैसला लिया.

02

अब सनी की बिग बॉस में तो एंट्री हो गई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें बॉलीवुड में लाने वाले कौन थे? वो कोई और नहीं बल्कि महेश भट्ट और पूजा भट्ट थे. ये फिल्म मेकर्स सनी को टीवी पर देखकर इतने इंप्रेस हुए थे कि पूजा भट्ट ने अपने पापा महेश भट्ट को सनी से मिलने बिग बॉस के घर ही भेज दिया था.

03

ये साल 2011 की बात है. बिग बॉस का पांचवां सीजन चल रहा था. हर तरफ एक पॉर्न स्टार की बिग बॉस में आने की चर्चा थी. इस बीच खबर आई कि महेश भट्ट इस चर्चित पॉर्न स्टार से मिलने बिग बॉस के घर जाने वाले हैं.

04

महेश भट्ट यहां सनी को जिस्म-2 के लिए साइन करने आए थे. पूजा भट्ट के प्रोडक्शन तले आई इस फिल्म का ऑफर मिलते ही सनी ने हां कह दी थी. महेश भट्ट ने बिग बॉस के अंदर ही सनी को उनके रोल की डिटेल दे दी थी.

05

सनी से मिलने के बाद महेश भट्ट काफी इंप्रेस नजर आए थे. उन्होंने बताया कि सनी उन्हें नहीं पहचानती थी. इस वजह से महेश भट्ट को सनी के किरदार के अलग रंग देखने को मिले. एक मुलाकात में मुझे उनकी पर्सनैलिटी की शानदार झलक मिली. बातचीत में वह काफी इंप्रेसिव लगीं. इस तरह सनी का बॉलीवुड सफर शुरू हुआ और जिस्म-2 के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज टॉप सेलेब्स में से एक हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.