Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

दुनिया के सबसे बड़े एडल्ट फिल्म स्टार बनना चाहते थे शाहरुख खान! इस स्टार के हैं सबसे बड़े फैन

बॉलीवुड के सबसे सफल सितारो मे से एक शाहरुख खान के चाहने चाले वैसे देश विदेश मे फैले हुए है,

लेकिन एक ऐसा भी मौका आया था जब उनकी एक्टिंग के दीवाने, उनके चाहने वाले उनसे खासा नाराज हो गए थे। सुपरस्टार शाहरुख खान गिनती बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे अभिनेताओं में की जाती है। शाहरुख खान की चतुराई और उनके सेंस ऑफ ह्यूमर गज़ब की है जो उनके फैन को काफी पसंद आता है। लेकिन कई बार शाह रुख खान ऐसे मोमेंट मे फंस चुके है जब अपने ही किसी बयान के चलते वे विवादों में घिर गए हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक अभिनेता शाहरुख़ खान से जुड़ी ऐसी ही एक घटना के बारे मे बताने जा रहे हैं,जब उन्हें फैंस की नाराजगी झेलनी पडी।Shahrukh Khan

यह वाकया साल 2009 मे हुआ था जब शाहरुख प्रबंधन गुरु अरिंदम चौधरी की किताब डिस्कवर द डायमंड इन यू को लॉन्च करने के लिए दिल्ली में थे और उन्होने तब एक अपनी एक ऐसी इच्छा प्रकट की, जो उनके प्रशन्सको को काफी नागवार गुजरा। उन्होने अपने बारे मे खुलासा करते हुए कहा कि वे एक एडल्ट फिल्मों के स्टार बनना चाहते थे।

“मैं हमेशा से एडल्ट फिल्मों का स्टार बनना चाहता था”

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक दर्शकों के मनोरंजन के लिए शाहरुख खान ने कहा, “मैं हमेशा से एडल्ट फिल्मों का स्टार बनना चाहता था। मैं एडल्ट फिल्म स्टार बनने के लिए पूरी सकारात्मकता और स्पष्टता के साथ काम करने जा रहा हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि “मैं हमेशा से सिल्वेस्टर स्टेलोन का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं जो हॉलीवुड सुपरस्टार बनने से पहले एक एडल्ट फिल्मों के स्टार थे।”Sylvester Stallone Real Height - TopSpeed

किंग खान अपनी अजीबो-गरीब कमेंट के लिए भी जाने जाते हैं, उन्होने लोगो का मनोरंजन करने के लिए ऐसा कहा था लेकिन फैन्स को उनका उनकी यह बात पसंद नहीं आई. वैसे शाहरुख यहीं नहीं रुके उन्होंने तो यह तक कह दिया कि वे एक सफल एडल्ट फिल्म स्टार बनकर दिखाएंगे।

इस फिल्म मे आएगे नजरShahrukh Khan

किंग खान बहुत दिनों से चर्चित सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर फिल्म पठान में जल्द ही नजर आने वाले है। बता दे कि फैंस उनके इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं, क्यूँकि इस फिल्म से शाहरुख 4 साल के लंबे अंतराल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे। वह एटली के अगले शीर्षक ‘सांकी’ में भी नज़र आएँगे, जिसमें वे साउथ की जानी मानी अभिनेत्री नयनतारा साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.