Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

तृप्ति डिमरी के साथ इंटिमेट सीन देने के लिए रणबीर कपूर ने ली थी आलिया भट्ट से परमिशन?

रणबीर कपूर ने फिल्म एनिमल से तगड़ा धमाका किया था। इस फिल्म में एक्शन के साथ साथ इंटिमेट सीन्स की भी कोई कमी नहीं है। रणबीर कपूर ने तृप्ति डिमरी के साथ कई बोल्ड सीन दिए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वो ऐसा कैसे कर पाए थे।

रणबीर कपूर से हाल ही में एक सवाल पूछा गया था कि क्या तृप्ति डिमरी के साथ स्टीमी सीन्स देने से पहले उन्होने पत्नी आलिया भट्ट से परमिशन ली थी? रणबीर ने इसके बाद जो जवाब दिया वो किसी को भी चौकाने के लिए काफी है।

उन्होने बताया कि, “मैं आलिया के साथ इन सीन्स पर चर्चा करता था। आप जानते हैं, उसने कई दृश्यों में मेरी मदद की है।” जी हां, रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा खुद किया है।

इसके अलावा रणबीर ने कहा, “मुझे लगता है कि उसने वास्तव में उस बैरोमीटर को बजाया है और कहा है, ‘सुनो, यह ठीक है, यह एक कैरेक्टर है, यह एक हिस्सा है। यह समझ में आ रहा है। इसके पीछे विचार है।’ मुझे लगता है कि जहां तक​​इस फिल्म का सवाल है, वह बहुत मजबूत समर्थन रही हैं।”

रणबीर की बात से इतना तो तय है कि आलिया भट्ट ने इसकी इजाजत उन्हे दी थी और एक एक्ट्रेस होने के नाते उन्होने रणबीर का किरदार भी समझा था। वायरल वीडियो रणबीर ने जो कुछ भी कहा वो काफी पसंद किया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि आलिया काफी सपोर्टिव हैं। वर्कफ्रंट पर दोनों सितारे फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 को लेकर चर्चा में हैं और लगातार इसपर काम कर रहे हैँ। दोनों के लिए साल 2023 बेहतरीन रहा है। आलिया भट्ट ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसे फिल्म दी है। जबकि रणबीर ने एनिमल से कमाल कर दिया है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.