Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

जूही चावला ने खोला अपने बूढ़े पति का पर्सनल राज ! बोलीं- शादी से पहले रोज

जूही चावला इस हफ्ते डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में नजर आएंगी। शो के प्रोमो में जूही ने अपनी जिंदगी के पुराने खूबसूरत लम्हों को याद किया। जूही चावला ने साल 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की।

जूही चावला ने साल 1986 में बॉलीवुड में कदम रखा। जूही को फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था।

जूही ने पति के राज खोले
इस बार ‘झलक दिखला जा’ में जश्न-ए-जूही होने वाला है। जूही बतौर स्पेशल गेस्ट शो में नजर आएंगी। मेकर्स ने हाल ही में शो का प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में कोरियोग्राफर आकाश और अद्रिजा एक थीम बेस्ड डांस करते दिख रहे हैं। थीम में जहां आकाश कागज बने हैं। वहीं अद्रिजा कलम की स्याही बनी नजर आईं। आकाश ने कागज के रंग का व्हाइट आउटफिट, तो वहीं अद्रिजा स्याही के रंग की डार्क ब्लू ड्रेस में दिख रही हैं। दोनों ने फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के गाने ‘ऐ मेरे हमसफर’ पर डांस परफॉर्म किया। दोनों की परफॉर्मेंस देखकर जूही बहुत खुश होती हैं। जूही उनकी तारीफ करती हैं और कहती हैं- शादी से पहले हर रोज वो (जय) मुझे ऐसे ही खत लिखते थे।

सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शो का ये नया प्रोमो जारी किया है। कैप्शन लिखा- अद्रिजा और आकाश ने कागज और कलम बनके बताई अपनी कहानी। इंप्रेस होकर जूही ने शेयर किया एक मजेदार सीक्रेट!

जूही चावला अपने पति जय मेहता और सास के साथ।

‘झलक दिखला जा’ का 11वां सीजन 11 नवंबर से शुरू हुआ
‘झलक दिखला जा’ के 11वें सीजन में अरशद वारसी, फराह खान और मलाइका अरोड़ा ने जज की कुर्सी संभाली हुई है। इस डांस शो को ऋत्विक धनजानी और गौहर खान होस्ट करते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों में अंजलि आनंद शो से एविक्ट हो गई थीं। उनके अलावा आमिर अली, उर्वशी ढोलकिया, तनीषा मुखर्जी, राजीव ठाकुर, विवेक दहिया और निकिता गांधी भी शो से बाहर हो चुके हैं।

टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो है ‘झलक दिखला जा’
इस डांस शो को ऑडियंस काफी पसंद करती है। शो में सेलिब्रिटीज डांस कोरियोग्राफर के साथ डांस परफॉर्म करते नजर आते हैं। अलग-अलग थीम और ऐक्ट पर बेस्ड ये शो आजकल सुर्खियों में है। हाल ही में शो में कुछ वाइल्ड कार्ड की भी एंट्री कराई गई थी। वाइल्ड कार्ड में से एक हैं- मनीषा रानी। बिहार की मनीषा रानी की तबीयत कुछ दिन पहले इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। वजह थी, दिन में लगातार 12-15 घंटों तक डांस प्रैक्टिस करना। लेकिन अब मनीषा शो में वापस आ गई हैं।

जूही सीरीज ‘द रेलवे मेन’ में भी नजर आई थीं। ये सीरीज यशराज बैनर तले 18 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

जूही कॉमेडी ड्रामा फिल्म में दिखीं
जूही चावला पिछले साल एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी थे। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म में 2 भाईयों के बॉन्ड को दिखाया गया है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.