Fri, Oct 30, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

3000 करोड़ के संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, लेकिन आज भी इनका छोटा भाई जी रहा है गरीबी में

मुंबई/वेबडेस्क। हिंदी फिल्मों में शहंशाह के नाम से मशहूर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भारतीय फिल्म जगत का बड़ा नाम है। उनके अलावा परिवार के अन्य सदस्य पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सफल कलाकार है। जिन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में अभिनय किया है।

बच्चन परिवार की संपत्ति की बात करे तो अमिताभ बच्चन स्वयं ही 3000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। परिवार के सभी सदस्य ही नहीं बल्कि उनके यहां काम करने वाले नौकर भी काफी ज्यादा पैसा कमाते हैं।लेकिन क्या आप जानते है की इस करोड़पति परिवार से जुड़ा एक शख्स गुमनामी में तंगहाल जिंदगी जी रहा है। जिसकी ये परिवार कभी सुध भी नहीं लेता।

बता दें की ये शख्स कोई और नहीं बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन के कजिन भाई अनूप रामचंद्र है। ये अमिताभ बच्चन की बुआ के बेटे है। एक समय पर दोनों परिवारों के बीच बेहतर संबंध थे लेकिन एक पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर रिश्तों में कड़वाहट आ गई।यही कारण है की दोनों भाईयों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली। रिश्तें इस कद्र खराब हुए की अनूप अभिषेक बच्चन की शादी तक में शामिल नही हुए थे।

अनूप रामचंद्र वर्तमान में अमिताभ बच्चन के ही कटघर स्थित एक पुश्तैनी मकान में रहते हैं। बताया जाता है की इसी मकान को लेकर दोनों के बीच विवाद बना हुआ है। जिसके कारण बच्चन परिवार अनूप की कोई मदद नहीं करता।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.