Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

मलाइका ने बेटे अरहान से पूछा भद्दा सवाल, बोली- बेटा तुमने वर्जिनिटी कब तोड़ी..गुस्साए लोग बोले- ऐसी मां से तो..

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान खान के वॉडकास्ट ‘डम बिरयानी’ के अगले एपिसोड में तमाम मुद्दों पर खुलकर बातचीत करती नजर आएंगी. वॉडकास्ट में सोहेल खान और अरबाज खान गेस्ट के तौर पर नजर आए थे. अब मलाइका अरोड़ा वॉडकास्ट में गेस्ट बनकर पहुंचेंगी, जहां वे बेटे अरहान खान से प्यार, शादी और सोशल मीडिया पर चुभने वाले सवाल करती दिखेंगी.

वॉडकास्ट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस खास एपिसोड का टीजर शेयर हुआ है, जिसमें मलाइका बेटे से पूछती नजर आ रही हैं कि उन्होंने कब अपनी ‘वर्जिनिटी’ लूज की थी. मां के सवाल के बाद अरहान के मुख से एक शब्द नहीं निकला. उन्होंने पलभर के ठहराव के बाद, मां से पूछा, ‘क्या आपको लोगों से घुलना-मिलना पसंद है?’ इस पर वह तुरंत इनकार कर देती हैं. वे इसके बाद बड़ा सवाल पूछते हैं, ‘मेरा अगला सवाल है कि आप कब शादी कर रही हैं?’ मां-बेटे को यूं बातचीत करता देखकर कुछ नेटिजेंस तंज कस रहे हैं. एक यूजर लिखता है, ‘वाह, संस्कारों की शानदार नुमाइश.’ दूसरा यूजर लिखता है, ‘पश्चिम की नकल.’ तीसरा यूजर गाने की पंक्ति लिखकर अपनी बात पूरी करता है, ‘देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान.’

 

सलमान खान के साथ अच्छा है तालमेल
अरहान के वॉडकास्ट के पिछले एपिसोड में एक्टर सोहेल और अरबाज ने भाई सलमान खान के साथ अपने तालमेल के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, ‘हम एक-दूसरे के बहुत करीब हैं. जब हम जवान थे, तब यकीनन हम साथ रहते थे. फिर हमने काम करना शुरू किया और घर से बाहर निकले. सलमान खान ने शादी नहीं की, लेकिन हमने की और फिर तलाक भी हुआ और मैंने फिर से शादी की.’

अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं मलाइका
अरबाज ने आगे कहा था, ‘बात यह है कि जब हम अपने-अपने कामों में व्यस्त होते हैं, तो हम शायद वहां न हों, लेकिन मुसीबत में हम एक-साथ होते हैं. ऐसे मौकों पर लोग भाग खड़े होते हैं. सलमान और मैं अक्सर न मिलते हों, लेकिन जब उन्हें लगता है कि मैं मुसीबत में हूं, तो वे मिलने से झिझकते नहीं हैं, फिर वह मैं हूं, सोहेल हो या कोई और.’ बता दें कि अरबाज और मलाइका शादी के 19 साल बाद अलग हो गए थे. उन्होंने 2017 में तलाक लिया था. अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान से पिछले साल दिसंबर में शादी की थी, दूसरी ओर मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. दोनों की शादी को लेकर लंबे वक्त से बातें हो रही हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.