Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

डॉली चायवाला एक दिन में चाय बेचकर करता है इतनी कमाई? अपने स्वैग से सोशल मीडिया से भी बना रहा इतने पैसे?

Dolly Chaiwala Income: डॉली चायवाला इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नागपुर में स्वैग के साथ चाय बेचने वाले ‘डॉली चायवाले’ ने जब से माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को चाय पिलाई है, तब से वह इंटरनेट पर सनसनी बने हुए हैं।

अपने चाय बेचने के स्टाइल के लिए मशहूर ‘डॉली चायवाला’ रातों-रात स्टार बन गया है। लोग डॉली चायवाला के बारे में जानना चाहते हैं। हर कोई जानना चाहता है कि बिल गेट्स के साथ उसकी मुलाकात कैसे और कब हुई थी? वो कहां के रहने वाले हैं, उनका नाम क्या है, वो कितना कमाते हैं?

Dolly Chaiwala

Who is Dolly Chaiwala: डॉली चायवाला कौन है?

  • फेमस डॉली चायवाले का असली नाम सुनील पाटिल है। डॉली चायवाले महाराष्ट्र नागपुर के रहने वाले हैं।
  • डॉली चायवाला ने पिछले कुछ दशकों में चाय बनाने और उसे बेचने के लिए एक अनोखा तरीके का इस्तेमाल करते हैं।
  • डॉली चायवाला एक साधारण घर से आते हैं। उनका जन्म 1998 में हुआ है। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों में फॉलोअर्स हैं।

 

 

Dolly Chaiwala Net Worth: डॉली चायवाला की संपत्ति

  • डॉली चायवाला हर रोज सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक चाय बेचता है। उसकी एक कप चाय की कीमत 7 रु से शुरू है।
  • टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक डॉली चायवाला हर दिन 350 से 500 कप चाय बेचता है।
Dolly Chaiwala
  • डॉली चायवाला हर दिन चाय बेचकर 3500 से 4000 रुपये कमाता है।
  • आईएमडीबी स्टार्स पोर्टल के मुताबिक डॉली चायवाले की कुल संपत्ति 10 लाख रुपये है।
  • इतना ही नहीं, डॉली चायवाला हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी हर महीने हजारों रुपये कमाता है।

 

‘मुझे बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि मैं बिल गेट्स को चाय पिला रहा हूं…’

डॉली चायवाले ने बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद कहा है कि, “मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था, मैंने सोचा कि वह विदेश से आया कोई शख्स है इसलिए मुझे उसे चाय पिलानी चाहिए। अगले दिन जब मैं नागपुर वापस गया तो मेरी नजर ‘मैंने किसको चाय पिलाया’ इस पर पड़ी। सोशल मीडिया पर लोग बातें कर रहे थे। सब कह रहे थे कि मैंने बिल गेट्स को चाय पिलाई है।”

 

 

डॉली चायवाले ने आगे कहा, ”मैंने तो उनसे (बिल गेट्स) बिल्कुल भी बात नहीं की, वह मेरे पास ही खड़ा था और मैं अपने काम में बिजी था। मैं साउथ की फिल्में देखता हूं और वहीं से मैंने स्टाइल सीखी है…आज मुझे लग रहा है कि मैं ‘नागपुर की डॉली चाय’ बन गया हूं। मैं भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाय पिलाना चाहता हूं।”

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.