Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Vidya Balan : कभी मिला था मनहूस का टैग, फिर इंडस्ट्री को सिखाया एंटरटेनमेंट का तरीका..

Vidya Balan: विद्या बालन बॉलीवुड की एक स्थापित फिल्म अभिनेत्री हैं ऐसा माना जाता है कि किसी भी अभिनेत्री को बॉलीवुड में स्थापित होने के लिए बॉलीवुड के तीनों खान शाहरुख आमिर और सलमान के साथ फिल्में करनी होती है क्योंकि इन तीनों सुपरस्टार के साथ फिल्में करने से फिल्मों के सफल होने की गारंटी होती है और अभिनेत्रियों का कद भी इंडस्ट्री में बढ़ता है लेकिन इसके बावजूद विद्या बालन ने आज तक बॉलीवुड में अपने दम पर अपना नाम कमाया है विद्या बालन ने इन तीनों सुपर स्टारों के साथ कोई भी फिल्म नहीं की है और इससे उन्होंने इस मिथक को भी तोड़ा है

बॉलीवुड से साउथ तक का सफर: विद्या बालन का जन्म एक तमिल परिवार में हुआ फिल्मों से पहले वह एकता कपूर की टीवी सीरियल हम पांच में दिखाई दिए थे जिसमें उन्होंने राधिका का किरदार निभाया था जो कि काफी लोकप्रिय हुआ था इसके बाद विद्या ने बॉलीवुड फिल्मों का रुख किया और डर्टी पिक्चर, इश्किया, परिणीता जैसी फिल्में की

बढ़ते वजन के कारण हुई ट्रोल: विद्या बालन ने फिल्म परिणीता से बॉलीवुड डेब्यू किया और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा विद्या बालन ने कहानी फिल्में यह दिखा दिया कि अभिनय के मामले में वह किसी से कम नहीं. हालांकि विद्या बालन को कई बार उनके बढ़ते वजन की वजह से रोल भी होना पड़ा लेकिन बावजूद इसके विद्या बालन ने सभी की बातों को दरकिनार करते हुए अपना मुकाम हासिल किया और बॉलीवुड के मशहूर परिसर सिद्धार्थ राय कपूर से शादी की

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.