Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

आखिर लड़कों को क्यों पसंद आती हैं शादीशुदा महिलाएं? ये वजहें जानने के बाद जल जाएगी दिमाग की बत्ती

नई दिल्ली। बदलते दौर में लोगों की पसंद भी काफी बदल गई है। आज का युवा वर्ग इस मामले में सबसे आगे है। आज हम आपको युवा लड़कों की एक ऐसी पसंद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शायद आपने भी महसूस किया होगा। लड़कों की पसंद वाली लिस्ट में एक सबसे बड़ी पसंद पार्टनर को लेकर भी है, लेकिन ज़्यादातर लड़कों की पसंद शादीशुदा महिलाएं ही होती हैं। जी हां, ये आज के ज़माने का सच है। ये सच्चाई हम खुद नहीं बल्कि लड़कों की पसंद को लेकर हुए एक शोध में सामने आई है। शोध में बताया गया कि आज के दौर के युवा लड़कों को कुंवारी लड़कियों के मुकाबले शादीशुदा महिलाएं ज़्यादा पसंद आती हैं। इतना ही नहीं लड़कों की ये दिली इच्छा भी होती है कि वे उन्हें डेट करें।
चलिए अब हम आपको इसके पीछे की वजहें बता देते हैं, जो शोध में सामने आए हैं। लड़कों को सबसे पहले किसी शादीशुदा महिला का सेल्फ कॉन्फिडेंस पसंद आता है। आमतौर पर एक कुंवारी लड़की की तुलना में एक शादीशुदा महिला का सेल्फ कॉन्फिडेंस ज़्यादा होता है। लड़कों का मानना है कि शादीशुदा महिलाओं के पास ऐसी समझदारी आ जाती है, जिससे वे किसी भी दिक्कतों को अच्छी तरह से समझ लेती हैं। इसके अलावा लड़कों को शादीशुदा महिलाओं का केयरिंग एटीट्यूड भी काफी पसंद होता है, जैसे वे शादी के बाद अपने पूरे घर को संभालती हैं।
लड़कों को शादीशुदा महिला पसंद आने के पीछे ये वजह सबसे बड़ी है कि शादी के बाद महिलाओं के हॉर्मोन्स में बदलाव होते हैं। जिससे उनके शरीर में भी काफी बदलाव आता है और इसके अलावा इन हॉर्मोनल बदलाव की वजह से महिलाओं की त्वचा भी काफी निखर जाती है। जिससे लड़के शादीशुदा महिलाओं की ओर ज़्यादा आकर्षित होते हैं। इन सबके साथ लड़कों को शादीशुदा महिलाओं का मीठा स्वभाव भी काफी पसंद आता है।
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.