Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

रश्मि देसाई के बोल्ड लुक पर भड़के लोग, बोले- ‘बेहद गंदी दिख रही हो’

रश्मि देसाई ने जब से बिग बॉस में एंट्री मारी इसके बाद से वो ज्यादा किसी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा नहीं बनी हैँ। लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो काफी हैरान करने वाला है। इस वीडियो में रश्मि देसाई ने ऐसी ड्रेस पहन ली है जिसको देखकर लोग बुरी तरह से भड़क गए हैं।

लोगों का कहना है ये बेशर्मी है। इस वीडियो में रश्मि देसाई किसी इवेंट पर पहुंची हैं और लगातार पोज दे रही हैं। गौरतलब है कि ये वीडियो अभी का नहीं है बल्कि काफी पुराना है। वीडियो को Filmy Gyan से किया है।

 

इसके साथ कैप्शन लिखा है, ”एक इवेंट के इस शानदार लुक की झलक..रश्मि के लिए एक शब्द?” इसके बाद लोग लगातार खरी खोटी सुना रहे हैं।

क्या बोले लोग?

इस लुक को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ”बहुत गंदी लग रही है इस ड्रेस में।” एक ने लिखा, ”एकदम बेशरम।” एक ने लिखा, ”गंदी ड्रेस पहनकर अपने आपको क्या समझ रही है।’ एक ने लिखा, ”इससे भद्दा लुक नहीं देखा।” एक ने लिखा, ”ऐसे काम नहीं मिलता है, कुछ भी कर लो।” एक का कहना है, ”ये क्या है।” इस तरह से लोग लगातार रश्मि देसाई को ट्रोल कर रहे हैं।

रावण से किया डेब्यू

रश्मि ने छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में एक असमिया फिल्म से की थी। हालांकि, फिल्म में बेहद छोटे रोल की वजह से वह लोगों की नजरों में नहीं आ सकीं। रश्मि देसाई ने 2006 में शो ‘रावण’ से टीवी डेब्यू किया था।

भोजपुरी फिल्में भी कीं

टीवी और फिल्मों के अलावा रश्मि ने कई भोजपुरी फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। उन्होंने लंबे समय तक बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है। आपको बता दें कि रश्मि देसाई को टीवी सीरियल ‘उतरन’ से पहचान मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने तपस्या का किरदार निभाया था। इसके बाद वह सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में नजर आईं। इसमें उन्होंने दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काम किया था।

 

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.