Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Sonakshi Sinha ने Heeramandi के Same S*x सीन पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘लोगों ने उस सीने के आगे…’

Sonakshi Sinha On Heeramandi Sensual Scene: संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार’ में फरीदन नाम की विलेन का रोल निभाने वाली सोनाक्षी सिन्हा को सीरीज में उनके मजबूत कैरेक्टर के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। उनके कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सोनाक्षी ने बताया कैसा है फरदीन का कैरेक्टर

एक एपिसोड में सोनाक्षी अपनी एक नौकरानी के साथ फोरप्ले में व्यस्त नजर आ रही हैं। उसी के बारे में बात करते हुए, दबंग अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में, भंसाली ने उन्हें बताया था कि फरीदन को हर तरह के सेक्स में इंट्रेस्ट है। वो मर्दों और औरतों दोनों में ही अपना इंट्रेस्ट रखती है और हीरामंडी जैसी जगह में, लोग इसके बारे में बहुत खुले थे।

क्या है फरदीन

एक्ट्रेस ने कहा, “यहां तक कि उस्तादजी (इंद्रेश मलिक) भी खुले तौर पर समलैंगिक हैं। सर इसे अलग-अलग तरीकों से तलाशना चाहते थे। फरीदन ने अपने जीवन में जो झेला है, उसने भी एक तरह से उस पर प्रभाव डाला है। उनके किरदार फरीदन को तब बेच दिया गया था जब वह नौ साल की लड़की थीं, यही वजह है कि वह पुरुषों से नफरत करती है।”

नौकरानी के साथ फोरप्ले का सीन

सोनाक्षी ने कहा- “उन्होंने इस रोल को बहुत खुला छोड़ दिया है। लोगों ने उस एक सीन के अलावा इस कैरेक्टर के आगे नहीं देखा जहां वह चौधरी साहब (एक नवाब) और उनकी नौकरानी से मिलती। यह एक बहुत विशाल दुनिया है और भंसाली सर ने छोटे-छोटे तरीकों से फरदीन के अलग-अलग पहलुओं का इस्तेमाल किया है।”

हीरामंडी का कास्ट

आपको बता दें, हीरामंडी में मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन, फरदीन खान, अध्ययन सुमन और ताहा शाह बदुशा भी हैं। कथित तौर पर हीरामंडी में सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ही थीं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.