Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

विन डीजल के बच्चे की मां बनना चाहती हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म xXx: Return of Xander Cage को लेकर काफी चर्चा में हैं। वो भारत और विदेश में फिल्म का प्रमोशन में कर रही हैं। कुछ दिन पहले फिल्म के हीरो विन डीजल भी प्रमोशन के लिए भारत आए थे। यहां दीपिका और‌ विन ने लुंगी डांस कर दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था।

विज्ञापन

विन डीजल के बच्चे की मां बनना चाहती हैं दीपिका पादुकोण

deepika padukone at ellen degeneres show

 

रील और रियल लाइफ में दीपिका और विन की केमेस्ट्री काफी अच्छी है। विन कई बार इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वो दीपिका से प्यार करते हैं। विन ने ये भी कहा था कि दीपिका जैसा दूसरा कोई नहीं है। वहीं अब दीपिका ने भी विन डीजल के लिए अपनी भावनाएं बयां की हैं।
विज्ञापन

विन डीजल के बच्चे की मां बनना चाहती हैं दीपिका पादुकोण, रण्‍ावीर क्‍याें चुप हैं??

deepika padukone at ellen degeneres show

 

हाल ही में दीपिका इंटरनेशनल चैट शो ‘द एलेन डिजेनर्स शो’ में पहली बार शामिल हुईं। यहां दीपिका ने बताया कि वो विन की तरफ काफी आकर्षित हैं। वो विन को इतना पसंद करती हैं कि मन ही मन उनके साथ बच्चे पैदा करने के बारे में भी सोच लिया है। मंगलवार को इस एपिसोड को शूट किया गया था।

विन डीजल के बच्चे की मां बनना चाहती हैं दीपिका पादुकोण, रण्‍ावीर क्‍याें चुप हैं??

deepika padukone at ellen degeneres show

 

शो की होस्ट एलेन डिजेनर ने दीपिका से जब उनके और विन के रोमांस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘आग के बिना धुआं नहीं उठता।’ दीपिका आगे कहती हैं, ‘हालांकि, यह सब मेरे मन में है, मेरा मतलब मैं मन ही मन में सोचती हूं कि हम दोनों साथ हैं, हम दोनों में अच्छी बन रही है। मैं सोचती हूं हम दोनों साथ रह रहे हैं और हमारे अद्भुत बच्चे हैं।’।

विन डीजल के बच्चे की मां बनना चाहती हैं दीपिका पादुकोण, रण्‍ावीर क्‍याें चुप हैं??

deepika padukone at ellen degeneres show

 

इस एपिसोड का प्रसारण अमेरिका में बुधवार को और भारत में गुरुवार को रोमेडी नाऊ चैनल पर हुआ। दीपिका ने यहां ये भी बताया कि दो-तीन साल पहले फिल्म ‘फ्यूरियस-7’ के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन बात नहीं बनी। फिर एक साल पहले उन्हें पैरामाउंट पिक्चर्स से फोन आया कि वे उन्हें xXx: Return of Xander Cage  में कास्ट करना चाहते हैं।
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.