Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

”मैरिज लाइफ को लेकर बिग बाॅस 17 फेम आयशा खान ने खुलकर की बात, बोलीं-”भाई जैसे इंसान से करना चाहती हूं शादी’

मुंबई: आयशा खान टीवी इंडस्ट्री की शानदाक एक्ट्रेसेस में से एक हैं। यूं तो आयशा ने कई डेली साॅप्स और तेलगू फिल्मों में काम किया है लेकिन असल पहचान उन्हें  विवादित रियालिटी शो, बिग बॉस 17 से मिली। शो में आते ही उन्होंने मुनव्वर फारुकी को लेकर ऐसे खुलासे किए थे जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए। खैर अब बिग बाॅस खत्म हो गया और आयशा अब अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।

PunjabKesari

 

इसी बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी मैरिज लाइफ पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने भाई जैसे इंसान से शादी करना चाहती हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। एक इंटरव्यू में आयशा ने कहा-“मैं अपने भाई जैसे किसी व्यक्ति से शादी करना चाहती हूं।”

PunjabKesari

दरअसल, आयशा को जिस तरह शो के दौरान उनके भाई ने उन्हे सपोर्ट किया। इतना ही नहीं वह हर पल अपनी बहन की ढाल बने नजर आते हैं। इन सब चीजों को देखकर ही आयशा ने भाई जैसे इंसान से शादी करने की इच्छा जाहिर की है।

PunjabKesari

 

काम की बात करें तो हाल ही में आयशा खान का गाना ‘खाली बोतल’ भी रिलीज हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास साउथ फिल्मों के ऑफर भी हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.