Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सैफ अली खान ने Kareena का नाम हटवाकर बनवाया नया टैटू, यूजर्स बोले- लगता है तीसरी शादी की तैयारी है…

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान की गिनती इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं और वह कपल गोल्स देते नजर आते हैं। शादी के इतने साल बाद भी दोनों रोमांटिक पोज देना नहीं भूलते।

हाल ही में करीना-सैफ का एक वीडियो वायर हुआ था, जिसमें दोनों बिल्डिंग के बाहर लिपलॉक करते नजर आए। हालांकि इस वीडियो पर दोनों को काफी ट्रोल भी किया गया। इसी बीच सैफ अली खान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है कि कपल की तलाक की बातें होने लगी हैं।

सैफ अली खान के हाथ पर बदला टैटू

दरअसल सैफ अली खान को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां से उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्टर के हाथ पर बने करीना के नाम वाले टैटू की जगह दूसरा टैटू नजर आ रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया है कि सैफ अली खान और करीना का तलाक होने वाला है।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

सैफ अली खान के वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘तीसरी बीवी की लाने की तैयारी में सैफ।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘इन दोनों के बीच कुछ हुआ है क्या?’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘भाई तीसरी शादी करने वाला है क्या?’ एक यूजर ने लिखा कि ‘भगवान करे इनके बीच सब ठीक हो जाए।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘अभी टैटू बदला है अब घरवाली बदलेगा।’ एक यूजर ने लिखा है कि ‘कुछ दिनों रुको बीवी भी बदल जाएगा।’ एक यूजर ने लिखा है कि ‘सैफ हैट्रिक मारने की तैयारी में हैं।’

करीना से की थी दूसरी शादी

बता दें कि सैफ अली खान ने साल 2012 में करीना कपूर से शादी की थी। दोनों ने फिल्म टशन के दौरान एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इस कपल के दो बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान हैं।

सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थीं।, जिनसे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.