Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में आपस में भिड़ गये शाहरुख व सलमान खान, गौरी ने खत्म कराई थी हाथापाई

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और किंग खान शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दोस्ती के लिए मशहूर हैं।

आपको बता दें सलमान खान की बहन आर्पिता खान की शादी में भी शाहरुख खान सलमान खान के साथ नज़र आए थे। हालांकि एक वक्त ऐसा आया था जब शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती में दरार आ गई थी। वर्ष 2008 बात है कि दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के मध्य हाथापाई तक होने लगी थी।

शाहरुख और सलमान खान के झगड़े की खबरों ने फैंस के दरमियान खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। दरअसल, बताया जाता है वर्ष 2008 में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को सलमान खान ने फिल्म ‘चलते-चलते’ से रिप्लेस कर दिया था। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने सेट पर जाकर ऐश्वर्या रॉय बच्चन से खूब लड़ाई की थी।

जिसके बाद उन्हें फिल्म से हटा दिया गया। वहीं इसी फिल्म में शाहरुख खान भी थे और ऐश्वर्या उन्हीं के अपोजिट अभिनय किया था। बताया जाता है कि इसी वजह है कि बॉलीवुड के एक्टर शाहरुख और सलमान के बीच दुश्मनी शुरू हो गई थी। साल 2008 में कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में सलमान-शाहरुख की लड़ाई ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

Shah Rukh Khan with Anushka Sharma and Katrina Kaif. Photo | Picture | Pic  © boxofficemovies.inसाल 2008 में कैटरीना की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान संग पहुंचे थे। कैटरीना कैफ की पार्टी में सलमान खान भी मौजूद थे। पार्टी में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने शाहरुख पर तंज कस दिया। गौरतलब है कि बॉलीवुड के एक्टर सलमान ने शाहरुख पर मिसेज खन्ना में कैमियो ना करने को लेकर ताना मारा था।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि वह एक-दूसरे साथ मा’र पिटाई तक करने लगे थे। शाहरुख और सलमान के बीच इस लड़ाई को कैटरीना और गौरी ने ही रुकवाई थी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.