Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Optical Illusion: 5 सेकंड में केवल जीनियस ही खोज पाएंगे फलों के बीच में छिपा चेहरा

Optical Illusion: सोशल मीडिया में हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की कई तस्वीरें वायरल होती रहती है. इन तस्वीरों की मदद से आप अपने दिमाग की कसरत करा सकते हैं. कुछ तस्वीरों में छुपी हुई चीजों को खोजना होता है, तो वहीं कुछ में छिपी हुई गलतियों को. कुछ तस्वीरों को देखने के नजरिए से आपके व्यक्तित्व के बारे में भी पता लगाया जा सकता है. आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की ऐसी ही एक तस्वीर लेकर आए हैं.

कई बार कुछ चीजें हमारी आंखों के सामने होती हैं फिर भी हम उन्हें नहीं देख पाते या फिर किसी तस्वीर को देखकर उसे समझ पाना काफी मुश्किल होता है. सोशल मीडिया में ऐसी कई तस्वीरें वायरल होती हैं और हम घंटों इनमें छिपी पहेली को खोजने में बिता देते हैं.ऑप्टिकल इल्यूजन की इस सीरीज में आज हम आपके लिए ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें आपको ढेर सारे फलों के बीच में छिपे हुए इंसानी चेहरे को खोजना है.

ये रही वायरल तस्वीर- 

fallback

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में फलों की एक टोकरी नजर आ रही है, जिसमें अंगूर, सेब और अनार सहित ढेर सारे फल रखे हुए हैं. आपको इस तस्वीर में फलों के बीच में छिपे इंसानी चेहरे को खोजना है. जल्दी कीजिए आपके पास मात्र 5 सेकंड का समय है.

चेहरा मिला? अगर अब तक आप तस्वीर में छिपे हुए चेहरे को नहीं खोज पाए तो जल्दी कीजिए. आपका समय खत्म हो रहा है. तस्वीर को और ध्यान से देखने की कोशिश कीजिए शायद आपको चेहरा मिल जाए.

अगर अब भी आपको चेहरा नहीं मिला तो इस तस्वीर को आपके लिए आसान बना देते हैं. इसे उल्टा करके देखिए. अब शायद आपको जवाब मिल गया होगा.

दरअसल ऑप्टिकल इल्यूजन की इन पहेलियों को सुलझाने के लिए आपका ऑब्जर्वेशन स्किल काफी अच्छा होना चाहिए. अगर आपका ऑब्जर्वेशन स्किल अच्छा है तो आपने 5 सेकंड में ही तस्वीरों के बीच में छिपे हुए इंसानी चेहरे को खोज लिया होगा.

यहां पर देखें जवाब-

fallback

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.