Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अश्लील वीडियो से चर्चा में आईं शर्लिन चोपड़ा, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?

हम आपसे बात करने जा रहे हैं एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा के बारे में.

पिछले कई दिनों से शर्लिन चोपड़ा सुर्खियों में हैं राज कुंद्रा केस को लेकर उन्होंने भी बयान दिए हैं इसके चलते अब हम आपसे उनकी कुल संपत्ति के बारे में चर्चा करने वाले हैं तो आइए हम आपको बताते हैं शर्लिन चोपड़ा कुल कितनी संपत्ति की मालकिन हैं.शर्लिन चोपड़ा ने बॉलीवुड हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया है वर्ष 2012 में शर्लिन चोपड़ा प्लेबॉय पत्रिका के लिए न्यूड पोज देने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी.लेकिन शर्लिन की यह तस्वीरें 2 वर्ष बाद रिलीज की गई थी. फिर उन्हें एमटीवी स्प्लिट्सविला शो के छठे सीजन की मेजबानी के लिए चुना गया.

दिसंबर 2013 में उन्होंने “बैड गर्ल “टाइटल से अपना म्यूजिक सॉन्ग रिलीज किया. शर्लिन चोपड़ा टीवी के मशहूर शो बिग बॉस सीजन 2009 में विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रही थी.शर्लिन चोपड़ा की कुल संपत्ति की बात करें तो खबरों के अनुसार शर्लिन की संपत्ति 7 से 37 करोड तक की संपत्ति की मालकिन है.एक्ट्रेस शर्लिन की आय उनकी एक्टिंग और विज्ञापनों से होती है. शर्लिन का मुंबई के जुहू में एक खूबसूरत आलीशान घर भी है. जिसकी कीमत की बात करें तो करोड़ों में है. इसके अलावा वह शानदार और महंगी mercedes-benz कार की भी मालिक है.

शर्लिन चोपड़ा का फिल्मी करियर….

शर्लिन के शुरुआती अभिनय करियर में कुछ बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया था.वह टाइमपास, रेड स्वास्तिक और गेम जैसी फिल्मों में अभिनय करती दिखी थी. उन्होंने अरविंद की ए फिल्म तेलुगु फिल्म की. एक्ट्रेस शर्लिन टीवी के मशहूर शो बिग बॉस में कंटेस्टेंट के रूप में भी रही थी.बिग बॉस शो से 27 वे दिन बाहर भी हो गई थी.वर्ष 2013 से उन्होंने रुपेश पाल द्वारा निर्देशित कामसूत्र 3डी में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई और वो फिल्म के ट्रेलर में भी दिखाई दी थी जो कि 66वें कांस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में जारी किया गया था.

शर्लिन का परिवारिक परिचय….

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का जन्म हैदराबाद भारत के परिवार में हुआ था.शर्लिन के पिता ईसाई और मां मुस्लिम थी . उनके पिता पेशे से एक डॉक्टर थे उन्होंने सिकंदराबाद में स्टैंनली गर्ल्स हाई स्कूल और सेंट एंन कॉलेज फॉर विमेन में पढ़ाई की.वर्ष 1999 में उन्होंने मिस आंध्र का खिताब जीतकर पहली बार सुर्खियों में आ गई थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.