Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सैफ अली खान और करीना कपूर के रिश्ते में दरार? पत्नी से परेशान होकर एक्टर ने बदल डाली पर्सनल चीज

सैफ अली खान और करीना कपूर के बीच अनबन की अफवाहें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। हाल ही में सैफ अली खान को भी अचानक से कुछ ऐसा करते हुए देखा गया जिससे कपल के फैंस उनके रिश्ते को लेकर परेशान हैं। करीना और सैफ दोनों के फैंस कयास ये भी लगा रहे हैं कि कहीं दोनों तलाक तो नहीं करने वाले? कही सैफ तीसरी शादी तो नहीं करने वाले? आइए आपको बताते हैं कि सैफ ने अचानक से ऐसा क्या किया है जिससे उनके फैंस कपल के रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर के रिश्ते में दरार?

सैफ अली खान की एयरपोर्ट से लेटेस्ट फोटो वायरल हो रही है। एक्टर की इस फोटो ने उनके और करीना कपूर के फैंस का ध्यान खींच लिया। दरअसल, सैफ अली खान ने अपने हाथों से पत्नी करीना कपूर के नाम का टैटू हटवा कर कुछ और गुदवाया लिया है। पैपराजी ने सैफ अली खान के बदले हुए टैटू को देख हैरान रह गए। एक्टर के फैंस के साथ ही उनकी पत्नी करीना कपूर खान के फैंस ने भी चिंता जताई है।

Saif ali khan remove tattoo of kareena kapoor

सोशल मीडिया में सैफ अली खान की वायरल फोटो में लोग कमेंट लिखा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई तीसरी शादी करने वाले हैं क्या?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इन दोनों के बीच कुछ हुआ है क्या?’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘सब ठीक है न?’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘सैफ और करीना तलाक लेने वाले हैं क्या?’ इसी तरह के कमेंट से फैंस कपल के रिश्ते के बारे में जानना चाहते हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर के रिश्ते की सामने आई सच्चाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान ने टैटू बदलने पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर ने भी इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान अभी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और उन्होंने इसी फिल्म के लिए ये स्पेशल टैटू बनवाया है। ये टेम्परेरी टैटू है। शूटिंग के खत्म होने के बाद ये वाला टैटू हट जाएगा और वापस करीना के नाम वाला टैटू दिखाई देने लगेगा। सूत्र ने ये भी कहा कि करीना और सैफ के बीच सब कुछ ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.