Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

6 Mothers, जिन्होंने कम उम्र में दिया बच्चे को जन्म, दो तो नाबालिग थीं

डिंपल कपाड़िया

डिंपल कपाड़िया

डिंपल कपाड़िया उस वक्त 16 साल की थीं, जब उनकी शादी राजेश खन्ना से हो गई थी। 17 की उम्र में उन्होंने बेटी ट्विंकल और 20 की उम्र में बेटी रिंकी को जन्म दिया था।

Image credits: Social Media

उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया की शादी 16 की उम्र में हो गई थी और 17 साल में वे जुड़वां बच्चों सागर और क्षितिज की मां बन गई थीं। पति से तलाक के बाद उन्होंने बच्चों को सिंगल मां के तौर पर पाला।

Image credits: Social Media

मौसमी चटर्जी

मौसमी चटर्जी

मौसमी चटर्जी ने 18 साल की उम्र में बेटी पायल को जन्म दिया था। बताया जाता है कि इसी प्रेगनेंसी के दौरान उन्होंने एक रेप सीन भी शूट किया था। मौसमी की मेघा नाम की एक अन्य बेटी भी है।

Image credits: Social Media

भाग्यश्री

भाग्यश्री

‘मैंने प्यार किया’ फेम भाग्यश्री उस वक्त 21 साल की थीं, जब उनकी शादी हुई। 22 की उम्र में वे बेटे अभिमन्यु दासानी की मां बन गई थीं। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम अवंतिका है।

Image credits: Social Media

मीरा कपूर

मीरा कपूर

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने 21 की उम्र में उनसे शादी की और 22 की उम्र में वे उनकी बेटी मीशा की मां बन गई थीं। तब वे 24 की थीं, जब उनके बेटे जैन का जन्म हुआ था।

Image credits: Social Media

नीतू कपूर

नीतू कपूर

नीतू सिंह ने 21 की उम्र में ऋषि कपूर से शादी की और जब 22 की हुईं तो उनकी बेटी रिद्धिमा का जन्म हुआ। रणबीर कपूर के जन्म के वक्त नीतू 24 साल की थीं।

Image credits: Social Media

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.