Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बहू से हुआ प्यार, फिर टूट गया दिल, ऐसी रही बॉलीवुड के ‘संस्कारी बाबूजी’ आलोक नाथ की लव लाइफ

बॉलीवुड अभिनेता आलोक नाथ ने करीब चालीस साल पहले अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी. आलोक नाथ बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया है. आलोक नाथ फिल्मों में अधिकतर संस्कारी किरदार निभाते हुए नजर आए है.

आलोक नाथ बॉलीवुड में लंबी पारी खेल चुके हैं. वे कई टीवी धारावाहिकों में भी नजर आ चुके हैं. उनका जन्म 10 जुलाई 1956 को उनका जन्म बिहार के खगड़िया में हुआ था. वे कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके है. मीटू अभियान के दौरान उन पर यौन शोषण के आरोप भी लग चुके हैं.

आलोक नाथ उर्फ बाबूजी की 5 संस्कारी फिल्मे, दूसरे नंबर वाली में संस्कार कूटकूट कर भरे हैं

टीवी और फिल्मों में आलोक नाथ ‘बाऊजी’ का रोल निभाते हुए नजर आए है. 66 साल के हो चुके आलोक को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है. वहीं अभिनेता के निजी जीवन के बारे में बहुत कम लोग ही जानते है. आज हम आपसे इस लेख में अभिनेता की निजी जिंदगी के बारे में बात करेंगे.

आलोक नाथ की शादी आशु सिंह से हुई थी. लेकिन आशु सिंह संग विवाह बंधन में बंधने से पहले आलोक का अफेयर हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री नीना गुप्ता संग चला था. लेकिन दोनों के प्यार को कोई मंजिल नहीं मिल पाई थी. जल्द ही दोनों ब्रेकअप करके अलग हो गए थे.

आलोक नाथ और नीना गुप्ता साथ में एक धारावाहिक में काम कर चुके हैं. दोनों दिग्गज कलाकार धारावाहिक ‘बुनियाद’ में नजर आए थे. यह आलोक का डेब्यू धारावाहिक था. गौरतलब है कि इसमें नीना आलोक की बहू के रोल में नजर आई थीं. साथ काम करने के दौरान दोनों एक दूजे पर दिल हार गए थे.

बता दें कि “बुनियाद” की शुरुआत साल 1986 में हुई थी. इसका निर्देशन रमेश सिप्पी और ज्योति सरूप ने किया था. इसमें आलोक ने मास्टर हवेलीराम नाम का किरदार निभाया था. जबकि नीना गुप्ता उनकी बहू के किरदार में नजर आई थीं. इस दौरान साथ काम करते हुए आलोक अपनी ऑन स्क्रीन बहू नीना पर ही दिल हार बैठे थे.

आलोक और नीना का प्यार परवान चढ़ने लगा था. लेकिन दोनों के प्यार को लोई मंजिल नहीं मिल पाई थी. दोनों की प्रेम कहानी अधूरी रह गई थी. ऐसा नीना गुप्ता के कारण हुआ था. दरअसल बात यह है कि आलोक संग रिश्ते में रहने के दौरान नीना का किसी और से अफेयर हो गया था. इस वजह से नीना और आलोक नाथ का रिश्ता टूट गया था.

1987 में आशु सिंह से की शादी, दो बच्चों के पिता है आलोक नाथ

नीना गुप्ता से रिश्ता टूटने के बाद आलोक नाथ के जीवन में एंट्री हुई आशु सिंह की. आशु सिंह से आलोक ने साल 1987 में शादी की थी. दोनों शादी के बाद दो बच्चों के माता-पिता बने थे. कपल की एक बेटी और एक बेटा है.

बता दें कि आलोक नाथ ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म गांधी से की थी. यह फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई थी. फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. ‘हम आपके हैं कौन’, ‘विवाह’ और ‘हम साथ-साथ है’ सहित कई फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.